Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रत्याशी अपने अध्यक्ष के नाम पर समर्थन मांगते तो और ज्यादा वोट कटते : सीएम Panipat News

यमुनानगर में लघु सचिवालय की पार्किंग में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें सीएम मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। साथ ही विपक्ष को निशाने पर लिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 03:18 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 05:00 PM (IST)
कांग्रेस प्रत्याशी अपने अध्यक्ष के नाम पर समर्थन मांगते तो और ज्यादा वोट कटते : सीएम Panipat News
कांग्रेस प्रत्याशी अपने अध्यक्ष के नाम पर समर्थन मांगते तो और ज्यादा वोट कटते : सीएम Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इन दिनों दूसरे के लोग भाजपा में आ रहे हैं। इससे कार्यकर्ता थोड़ा घबरा रहे हैं। उनको घबराने की जरूरत नहीं है। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता। अगर कोई दूसरे दल से आना चाहता है तो उसका स्वागत करें। उसका बैकग्राउंड अच्छा होना चाहिए। ताकि हमें कोई नुकसान न हो। बाकी मेरे पास बड़ी छलनी है। मैं उससे साफ कर दूंगा। मुख्यमंत्री यमुनानगर लघु सचिवालय में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मित्रों ने बताया कि अगर हम अपने अध्यक्ष के नाम पर वोट मांगते तो और ज्यादा नुकसान होता। वोट और ज्यादा कटते।

loksabha election banner

सीएम ने प्रदेश की दस की दस सीट का जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। इनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना। हमारे पास पन्ना प्रमुख है कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति पर फैसला नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस में परिवारवाद छलका है। वंशवाद की राजनीति हुई है। जेब का विकास किया गया है, इसलिए इतनी बुरी हालत हुई है। परिवारवाद की बात तो हम भी करते हैं, लेकिन हमारे परिवार में प्रदेश के ढाई करोड़ लोग हैं। कांग्रेस की तरह भाई भतीजे, चाचा-ताऊ तक सीमित नहीं है।  

इस बार 50 लाख सदस्यता अभियान 
सीएम ने कहा कि भाजपा में 33 लाख सदस्य हैं। इस बार इनको दो गुणा बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। चुनाव तक 50 लाख सदस्य पार्टी के साथ जोडऩे हैं। उन्होंने मिस कॉल से सदस्य बनने के लिए फोन नंबर 8980808080 कार्यकर्ताओं को याद कराया। जब आप जनता के बीच जाओगो तो आपसे कहेंगे हमने भाजपा को वोट नहीं दिया। इसका आपको विरोध नहीं करना। हो सकता है कि इस बार वह भाजपा को वोट दें। तभी हम 75 का आंकड़ा पार कर पाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.