Move to Jagran APP

यमुनानगर को सीएम मनोहर लाल ने दी 1064 करोड़ रुपये की सौगात, बोले-विकास नहीं रुकेगा

यमुनानगर में सीएम मनोहर लाल प्रगति रैली में पहुंचे। सीएम ने जिले को 1064 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्य यूं ही जारी रहेंगे। सीएम ने यमुनानगर में फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाए जाने को भी मंजूरी दी।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 12:53 PM (IST)
यमुनानगर को सीएम मनोहर लाल ने दी 1064 करोड़ रुपये की सौगात, बोले-विकास नहीं रुकेगा
यमुनानगर में प्रगति रैली में सीएम मनोहर लाल।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। सीएम मनोहर लाल रविवार को यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में प्रगति रैली में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिले को 1064 करोड़ रुपये के विकास कार्याें की सौगात दी है। मुख्य रुप से फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाए जाने को भी मंजूरी दी गई, क्योंकि यहां पर प्लाईवुड का कारोबार है। 50 करोड़ रुपये की लागत से यह इंस्टीट्यूट बनेगा। 

loksabha election banner

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह स्थान मेरे लिए कोई नया नहीं है। यमुनानगर शहर हो, सरस्वतीनगर, साढौरा या फिर कोई दूर दराज का गांव हो। सबसे अधिक समय इस जिले में लगा है। जब घर परिवार छोड़कर समाजसेवा के लिए निकला था। उस समय के यमुनानगर का छह साल का अनुभव। जिसे कहना चाहिए। जीवन में उत्साह भरने वाला अनुभव है। इस इलाके के साथ जब भी कोई बात आई है, तो उसे आगे बढ़कर किया है। कोई कमी यहां के कार्याें में नहीं छोड़ी जाएगी। यह धार्मिक और सांस्कृतिक इलाका है।

यमुनानगर में प्लाईवुड की सबसे बड़ी इंडस्ट्री 

चाहे लोहगढ़ हो, आदिबद्री हो, सरस्वती उद्गम स्थल हो या फिर साढूगढ़ यानि साढौरा है। इसलिए उन स्थानाें के महत्व को समझते हुए उनका विकास करना है। लोहगढ़ का किला, बाबा बैरागी। जिन्होंने देश विरोधी ताकतों का मुकाबला किया। यहां पर मेटल का क्षेत्र है। उत्तम फसल पैदा करने वाला यहां का किसान है। हमारे विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी किसान है। उनसे भी खेती के संबंध में राय ली जाती है। फोरेस्ट की भी बड़ी मात्रा में खेती होती है। प्लाईवुड की पूरे उत्तर भारत में सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। 

मंडी दस दिन के लिए फिर खुलेगी

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गेहूं के सीजन में इस बार संयोग से एक्सपोर्ट खुला हुआ था। व्यापारियों ने गेहूं का स्टाक कर लिया। इसमें बड़ी ऊहापोह चल रही थी। व्यापारियों ने भी गेहूं खरीद लिया होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि गेहूं का निर्यात बंद कर दिया है। ताकि अपने देश के लोग भूखे न रहे। इस वजह से मंडिया गेहूं की खरीद के लिए दस दिन के लिए फिर से खोली जा रही है।

ब्लाक स्तर पर बनेंगे कलस्टर

सीएम ने कहा कि सारे प्रदेश में कलस्टर लाने की बात तय की है। हर ब्लाक में 50 से 100 एकड़ का एरिया लेकर लघु उद्योग के लिए कलस्टर बनाए जाएंगे। हर ब्लाक में ऐसे पांच कलस्टर बनाए जाएंगे। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इसमें चाहे जैसी इंडस्ट्री बनाए। जहां तक विकास की बात है, क्योंकि यहां पर नेशनल हाईवे अपने ढंग से विकास कर रहे हैं। ईस्टर्न कोरिडोर अपने स्तर से विकास कर रहे हैं। एक हजार 83 करोड़ रुपये इस जिले में लगाया है। 

सरस्वती नदी के प्रोजेक्ट पर फोकस

सीएम ने कहा कि एक प्रोजेक्ट सरस्वती नदी का लिया है। पौराणिक नदी है। इसकी आस्था उतनी ही है, लेकिन पानी खत्म हो गया है। नदी का रास्ता दोबारा बनाएगा। इसमें दो डैम एक आदिबद्री में और एक आगे बनेगा। अविरल धारा सरस्वती नदी में बहेगी। लोहगढ़ में बंदा सिंह बहादुर में बहुत बड़ा स्मारक बनाने की योजना है। जमीन ले ली गई है। चिकित्सा व्यवस्था में हर जिला केंद्र पर 200 बेड का अस्पताल बनाया जाए। यहां पर बन गया है। मेडिकल कालेज के लिए भी घोषणा हो चुकी है। गुरु तेगबहादुर मेडिकल कालेज के नाम से 400 करोड़ का बनेगा। गरीबाें का ध्यान रखने वाली योजना। इन योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा था। पात्र लोगों की सूची बनाई है। सर्वे कराया गया है। पहला लाभ इन लोगों को मिलेगा। केवल योजना नहीं बनी है। उन्हें देना शुरू कर दिया है। योजना का लाभ आटोमेटिक मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.