बदल रहे राजनीतिक समीकरण, पूर्व सीएम हुड्डा और पूर्व सांसद अरविंद शर्मा एक साथ
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और करनाल के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा सर छोटूराम जयंती के अवसर पर पानीपत में एक साथ नजर आएंगे। किसान भवन में एक कार्यक्रम में मौजूदगी है।
पानीपत, जेएनएन। किसानों के मसीहा सर छोटूराम की जयंती के अवसर पर राजनीति के नए समीकरण नजर आ रहे हैं। किसान भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और करनाल से पूर्व सांसद रहे अरविंद शर्मा एक साथ नजर आएंगे।
भारतीय किसान यूनियन और किसान भवन की ओर से रविवार को सर छोटूराम की 137वीं जयंती समारोह का आयोजन हो रहा है। समिति पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने हवन करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत कर दी है। अध्यक्षता भाकियू जिला प्रधान सुरेश दहिया ने की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्य अतिथि और करनाल के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को विशिष्ट अतिथि हैं।
किसानों की स्थिति पर होगी चर्चा, शुगर मिल भी रहेगा मुद्दा
कार्यक्रम के दौरान दोनों पार्टीयों के नेता किसानों को रिझाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान खेतीबाड़ी के संबंध में किसानों की समस्याओं पर मंथन होगा। इसके अलावा जिले के किसानों की पुरानी समस्या शुगर मिल का अभी तक शिफ्ट न होना भी मुख्य मुद्दों में शामिल होगा।
करनाल के पूर्व सांसद के कांग्रेस से हैं पुराना
बता दें कि डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना पहला लोकसभा चुनाव वर्ष 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था। इसके बाद 2004 और 2009 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी को हराया था। हालांकि वर्ष 2014 में भाजपा के प्रत्याशी अश्विनी कुमार चोपड़ा ने उन्हें करीब साढ़े तीन लाख वोटों से मात दी थी।