Move to Jagran APP

Weather Update: बारिश और ओलवृष्टि से बढ़ी ठंड, दो दिन और खराब रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को बूंदाबांदी और आसमान में छाए रहे।

By Edited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 07:30 AM (IST)
Weather Update: बारिश और ओलवृष्टि से बढ़ी ठंड, दो दिन और खराब रहेगा मौसम
Weather Update: बारिश और ओलवृष्टि से बढ़ी ठंड, दो दिन और खराब रहेगा मौसम

पानीपत, जेएनएन। फरवरी के मध्य तक ठंड बढ़ रही है। मौसम में आए बदलाव से किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बीच कोहरे ने दस्तक दी है। शुक्रवार सुबह पानीपत सहित आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। 
बृहस्पतिवार देर रात जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई। दिनभर बादल छाए रहे और रुक रुककर बारिश होती रही। जिले में औसत 9.8 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक 17 एमएम जगाधरी व छछरौली में हुई। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।  मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक 16, 17 व 18 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। 19 फरवरी को मौसम साफ रहने व उसके बाद तीन दिन लगातार बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 21 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि अधिकारी फसलों में सिंचाई व दवाई का छिड़काव न करने की सलाह दे रहे हैं। 

loksabha election banner

गेहूं की फसल के लिए लाभदायक
बारिश व ठंड दोनों ही गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव का कहना है कि जिले में करीब 90 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी है। गेहूं की अगेती व पछेती दोनों में बारिश का फायदा होगा। फुटाव अच्छा होगा और अलकीट की समस्या भी दूर होगी। मौसम का रुख देखकर ही फसल में दवाई का छिड़काव करें। अभी किसी भी फसल में बारिश का नुकसान नहीं है। हालांकि ओलावृष्टि से नुकसान होगा।

पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठिठुरन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बूंदाबांदी और आसमान में छाए बादलों के कारण हल्की ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार माह के अंत तक तापमान बढ़ने लगेगा। फसलों पर असर कृषि विभाग के डॉक्टर सुनील मान का कहना है कि बारिश से फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, जहां ओलावृष्टि हुई है वहां सरसों की फसल जरूर खराब हुई है। वायु प्रदूषण स्तर में सुधार दो दिन बारिश होने के कारण वायु प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 78 अंक रहा। जो सामान्य स्तर पर रहा। फरवरी माह के शुरू में एयर क्वालिटी इंडेक्स 256 अंक से अधिक तक रह चुका है। 100 अंक सामान्य स्तर माना जाता है।

कहां कितना तापमान
       जिला        न्यूनतम  अधिकतम

  • पानीपत      11            21
  • करनाल      10.4         20.2
  • यमुनानगर   10           21
  • अंबाला        9.8          20
  • कुरुक्षेत्र        10           21
  • जींद           11            21
  • कैथल        11            19

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.