सिविल अस्पताल की पुलिस पोस्ट में नहीं पेयजल, पसरी गंदगी
जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स की डिमांड और एसपी के आदेश पर परिसर
जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स की डिमांड और एसपी के आदेश पर परिसर में पुलिस पोस्ट तो खुल गई लेकिन पुलिसकर्मियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल प्रशासन यहां साफ-सफाई भी नहीं करा सका है। टॉयलेट इतने गंदे हैं कि पुलिसकर्मियों को बीमारियों का डर अभी से सताने लगा है।
सिविल अस्पताल की पुरानी बि¨ल्डग में इमरजेंसी वार्ड होने के दौरान डॉक्टर्स और स्टाफ से कई बार मारपीट की जा चुकी है। मरीजों-तीमारदारों का रात्रि पहर में सोते समय पर्स व मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाएं रोजमर्रा की बात है। परिसर से बाइक चोरी की घटना तो लगभग रोजाना होती है। इमरजेंसी नई बि¨ल्डग में शिफ्ट हुई तो 13 नवंबर को भी गांव बडौली निवासी ने डॉ. तरुण से मारपीट कर दी थी। गुस्साए डॉक्टरों ने चिकित्सा व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दे दी थी। सिविल सर्जन डॉ. डीएन बागड़ी से इस संबंध में एसपी मनवीर से बात की।
डिमांड लेटर मिलने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस पोस्ट खोलने की अनुमति दे दी थी। एसपी ने 1 सब इंस्पेक्टर और 6 सिपाही की तैनाती भी कर दी थी। पहले पोस्ट के लिए बर्न वार्ड में जगह दी गई थी। विरोध होने पर सिविल सर्जन के पुराने कार्यालय में दो रूम दिए गए हैं। वर्जन :
पुलिस पोस्ट के लिए जगह तो दे दी है। सोमवार को सिविल सर्जन से लिखित अनुमति लेनी है। अनुमति मिलने के बाद कमरों और शौचालयों की साफ-सफाई करा दी जाएगी। पेयजल का भी बेहतर इंतजाम कराया जाएगा।
डॉ. अमित, डिप्टी एमएस-सिविल अस्पताल