ऑनलाइन टिकट नहीं खरीद रहे शहरवासी, रोजाना चार से पांच रूटों की बसें हो रही कैंसिल
ऑनलाइन टिकट खरीदने में शहरवासी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। करनाल कुरुक्षेत्र झज्जर रोहतक और यमुनानगर की बसों को स्थानीय डिपो अधिकारी सवारियां नहीं मिलने के कारण कैंसिल कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : ऑनलाइन टिकट खरीदने में शहरवासी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। नतीजन करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, रोहतक और यमुनानगर की बसों को स्थानीय डिपो अधिकारी सवारियां नहीं मिलने के कारण रोजाना कैंसिल कर रहे हैं। बसों का संचालन शुरू होने के बावजूद अब शहरवासी सफर तय करने के लिए प्राइवेट वाहनों को तवज्जो दे रहे हैं।
पानीपत डिपो से फिलहाल गुरुग्राम के लिए ही सवारियां मिल रही हैं। इसलिए स्थानीय कर्मचारी रोजाना सिर्फ एक बस को पानीपत से गुरुग्राम के लिए रवाना करके इतिश्री कर लेते हैं। बुधवार शाम 7 बजे तक जहां बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे गुरुग्राम जाने वाली बस की 30 टिकटों की एडवांस बुकिग हो चुकी थी। जबकि झज्जर और कुरुक्षेत्र जाने वाली बस की एक टिकट भी की बुकिग नहीं हुई। करनाल जाने वाली दो बसों की सिर्फ तीन टिकट, रोहतक की दो बसों की चार टिकट और यमुनानगर जाने वाली बस की सिर्फ एक टिकट की बुकिग हुई।
पानीपत डिपो की ये बसें बुधवार को हुई कैंसिल :
रूट निर्धारित समय टिकटें बुक हुई
पानीपत-करनाल सुबह 7:30 बजे 1
पानीपत-रोहतक सुबह 7:30 बजे 3
पानीपत-यमुनानगर सुबह 7:30 बजे 3
करनाल-पानीपत सुबह 9:30 बजे 1
रोहतक-पानीपत सुबह 10:30 बजे 6
यमुनानगर-पानीपत सुबह 11:30 बजे 4 पानीपत डिपो की बसों का ये है टाइम शेड्यूल
गुरुग्राम : सुबह 8:30 बजे
झज्जर : दोपहर 12:30 बजे
करनाल : सुबह 7:30 बजे, दोपहर 3 बजे
कुरुक्षेत्र : दोपहर 12 बजे
रोहतक : सुबह 7:30 बजे, दोपहर 12 बजे
यमुनानगर : सुबह 7:30 बजे वर्जन
बसों के संचालन के भरसक प्रयास किए जा रहे है। जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुकिग नहीं करा पाते, उन्हें एडवांस टिकट देकर बसों में सफर कराया जा रहा है। स्क्रीनिग करने के बाद ही यात्रियों को बस में बैठाते हैं। बसों में शारीरिक दूरी और सैनिटाइजिग का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सफर पूर्णतया: सुरक्षित है।
कर्मबीर, टीएम