CIA-3 की पुलिस टीम ने पकड़ी 259 पेटी शराब, टैंपो में चंडीगढ़ से पानीपत लेकर आ रहा था; तस्कर गिरफ्तार
समालखा में सीआईए-3 पुलिस ने बिहौली रोड पर 259 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी टैंपो चालक शिवम उर्फ शिबू ...और पढ़ें
-1790443267874_m.webp)
CIA-3 की पुलिस टीम ने पकड़ी 259 पेटी शराब। फाइल फोटो
HighLights
सीआईए-3 पुलिस ने समालखा में अवैध शराब पकड़ी।
259 पेटी शराब के साथ टैंपो चालक गिरफ्तार।
ढाई लाख की अवैध शराब चंडीगढ़ से लाई जा रही थी।
जागरण संवाददाता, समालखा (पानीपत)। सीआईए -3 पुलिस की टीम ने बिहौली रोड पर भापरा स्टेडियम के पास 259 पेटी शराब पकड़ी है। आरोपी टैंपो चालक शराब को भरकर ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित चालक शिवम उर्फ शिबू निवासी सीताराम कालोनी, समालखा को गिरफ्तार किया।
उससे बिल्टी, बिल, परमिट और लाइसेंस की मांग की, लेकिन वह कुछ नहीं दिखा सका। आरोपित चालक चंडीगढ़ से अवैध शराब लेकर आया था और पकड़ा गया। पेटी में देशी और अंग्रेजी शराब है। इसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख बताई जा रही है।
अपराधा शाखा प्रभारी सुभाष ने बताया कि आरोपित चालक शिवम, टैंपो में तिरपाल से ढककर अवैध शराब को ले जा रहा था। उसके पास किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं मिला। आबकारी निरीक्षक अंकित कुमार को बुलाकर उनके सामने आरोपित चालक को पेश किया गया, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका।
उन्होंने कहा कि आरोपित व वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक से शराब के मालिक सहित लाने वाली जगह और गंतव्य तक पहुंचाने के बारे में पूछताछ की जा रही है। शराब की गुणवत्ता जांचने और परमिट आदि की जांच आबकारी निरीक्षक कर रहे हैं। वहीं निरीक्षक अंकित ने बताया कि शराब असली है या नकली इसके बारे में अभी नहीं बताया जा सकता।
