बच्चों ने मौलिक कहानी, निबंध और कविता लिख दिखाई प्रतिभा
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में साहित्यिक क्लब की तरफ से कथा उत्सव कराया गया। 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में साहित्यिक क्लब की तरफ से कथा उत्सव कराया गया। 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीसरी से 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मौलिक कहानी लेखन, निबंध लेखन और कविता लेखन समेत अनेक रचनात्मक क्रियाएं लिखने व कुछ नया करने की बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति त्योहार और व्यक्तिगत अनुभवों पर सुंदर लेख लिख कर अपनी आध्यात्मिक, बौद्धिक, विवेक और चितन मनन शैली का परिचय दिया। प्रिसिपल विनीता कुमार तोमर और मुख्याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स ने अपनी विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और योग्यता ही राष्ट्र का निर्माण करती हैं। वे जैसा सोचेंगे और लिखेंगे आने वाली पीढि़यां वैसी ही होंगी। कार्यक्रम के आयोजन में साहित्यिक क्लब के सदस्य संजीव गिरधर, रवि जांगड़ा, रमेश भारद्वाज, दीप्ति सिन्हा, रंजना, ज्योति मल्होत्रा, सुदेश शर्मा, ज्योति शर्मा, विनोद भार्गव और पूजा का सहयोग रहा।