बच्चों ने दिया जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संदेश
पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
जागरण संवाददाता, समालखा: पावटी रोड स्थित आशादीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पृथ्वी दिवस (अर्थ डे) के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चों ने नाटक के जरिये जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी कराई गई। स्कूल प्रबंधक डॉ. देवेंद्र आर्य ने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। प्रिसिपल विनय डोगरा ने भी बच्चों की सुरक्षा के लिए 11 सूत्रीय संकल्प दिलाया। प्रतियोगिता में तनीषा प्रथम व गुरप्रीत द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर अनीता यादव, अनीता देवी, सोनिया, पलवी खन्ना व सुमित कुमार मौजूद रहे।