बच्चों ने सजाए दीये, कलश और छतरी
थर्मल कालोनी स्थित डीएवी स्कूल में बुधवार को दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने दीपक कलश छतरी थाली मास्क व बुके जैसी वस्तुओं को सजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 07:32 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 07:32 AM (IST)
जासं, पानीपत : थर्मल कालोनी स्थित डीएवी स्कूल में बुधवार को दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने दीपक, कलश, छतरी, थाली, मास्क व बुके जैसी वस्तुओं को सजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभू पालीवाल, सूरज पहलवान, ललित गोयल, विनोद खंडेलवाल, रानी पालीवाल, ओम डींगरा, मदन दुरेजा, सुरेश काबरा, प्रवीन गुप्ता, अंजू गेरा, सुरेन्द्र शर्मा, वंदना पाहुजा, नीलम, अनिशा मक्कड़, विक्की कत्याल, कृष्ण गोपाल सेठी और संजय सहाय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ऋतु दिलबागी ने बच्चों के प्रयास की सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें