कैंसर पीड़ितों के लिए बच्चों ने जुटाई मदद
ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से पूर्व में विद्या भारती मॉर्डन स्कूल में एक कार्यक्रम हुआ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 08:56 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:50 AM (IST)
जासं, पानीपत : रोज एक्शन ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से पूर्व में विद्या भारती मॉडर्न स्कूल में एक कार्यक्रम हुआ। संस्था के पदाधिकारी डॉ. शैलेश ने बच्चों को कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर का शुरुआत में पता लगने पर इसका इलाज संभव है। जानकारी में देरी होने पर यह बीमारी लाइलाज बन जाती है। कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए प्रोत्साहित होकर बच्चों ने उनकी आर्थिक सहायता का प्रयास किया। बच्चों ने कुल 3300 रुपये की धनराशि जुटाई। यह धनराशि संस्थान को सौंपी। चौथी कक्षा की नूरानी, पांच की लक्ष्मी और कक्षा आठ के कुलदीप ने सर्वाधिक धनराशि जुटाई। सभी बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए। निदेशक निर्मल दत्त ने बच्चों के प्रयास की सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें