बाल अधिकार सुरक्षा समिति ने तीन वार्डो में बांटे सेनेटरी पैड
बाल अधिकार सुरक्षा समिति व ह्यूमाना इंडिया की तरफ से शुक्रवार को वार्ड नंबर 1 2 व 3 में जरूरतमंद लड़कियों एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
जासं, पानीपत : बाल अधिकार सुरक्षा समिति व ह्यूमाना इंडिया की तरफ से शुक्रवार को वार्ड नंबर 1, 2 व 3 में जरूरतमंद लड़कियों एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में बताया गया। यह जानकारी समिति की सदस्य सुधा झा ने दी। उन्होंने बताया कि सदस्यों ने डोर टू डोर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच कर पैड वितरित किए। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी के चलते महिलाएं खरीदने में असमर्थ हैं। समिति का प्रयास है कि उन तक पैड पहुंचाया जाए। जरूरतमंद महिलाएं इस बारे में समिति को सूचित कर सकती हैं। संस्था से जुड़ी शाहिना, गीता, राखी, दीपिका, बस्ता व अर्जुन ने घर-घर जाकर सेनेटरी पैड पहुंचाने में मदद की।