करनाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 14 फुट ऊंची प्रतिमा, सीएम ने किया अनावरण Panipat News
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद किसान-मजदूर कैंटीन की शुरूआत की।
पानीपत/करनाल, जेएनएन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 56 लाख रुपये की लागत से पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 14 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणास्रोत रहेंगे। वे एक सामान्य व्यक्ति ना होकर उच्च कोटि के विचारक, चिंतक, दार्शनिक और हास्य, व्यंग्य और वीर रस पर कविताएं लिखने वाले विद्वान कवि थे। उनकी कविताएं क्रांतिकारियों में भी जोश भर देती थी। वे संचार क्रांति के अग्रदूत थे। वे सामाजिक एकता के पक्षधर रहे। नेशनल सिटीजन रजिस्टर से देश को एकसूत्र में बांधना उन्हीं की देन है। उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को हर वर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाते है। हरियाणा में हमने तय किया है कि 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाएंगे।
10 रुपये में किसानों-मजदूरों को मिलेगा भोजन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का उद्घाटन किया। इसका निर्माण मार्केङ्क्षटग बोर्ड की ओर से हुआ है। चार लाख से बनी इस कैंटीन में लोगों को मात्र 10 रुपये में खाना मिलेगा। इसमें चार रोटी, दाल, सब्जी और चावल होंगे। यह दोपहर 11 से तीन बजे तक खुलेगी। शुगर मिल के मजदूरों के लिए भी शीघ्र ही खाने की कैंटीन शुरू की जाएगी। प्रदेश में 25 स्थानों पर ऐसी कैंटीन खुलेगी। आज से फतेहाबाद, पंचकूला, भिवानी और नूंह सहित पांच स्थानों पर मजदूरों, किसानों और व्यापारियों के लिए यह कैंटीन शुरू की जा चुकी है।
सीएम ने किया मजदूर के साथ भोजन
सीएम मनोहर लाल ने अटल किसान-मजदूर कैंटीन में भोजन किया। उन्होंने अपनी प्लेट के साथ ही दो मजदूरों की प्लेट भी ली। इसके लिए बकायदा कूपन लिए। फिर वह भोजन की टेबल पर आ गए। उन्होंने कृषि मंत्री जेपी दलाल, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप और एक मजदूर के साथ बैठकर भोजन किया।