कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर धाेखधड़ी कर ठगे 12 लाख 82 हजार, 4 पर केस दर्ज
कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर एक और ठगी का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र में एजेंटों ने विदेश भेजने के लिए 12 लाख 82 हजार रुपये ठग लिए। चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र के बाबैन थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने शिकायतकर्ता से 12 लाख 82 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भैणी निवासी अनिल कुमार ने बाबैन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह बेरोजगार था और विदेश जाने का इच्छुक था। अक्टूबर 2019 में उसकी मुलाकात गांव के ही रामपाल से हुई। रामपाल ने उसे बताया कि उसका एक जानकार लुधियाना निवासी पीटर है। वह मलेशिया में रह रहा है। उसकी जानकारी कनाडा, अमेरिका, जापान व अन्य देशों की दुतावास से ही। रामपाल ने उसे पीटर का मोबाइल नंबर दे दिया। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने तो पीटर उसने बताया कि उनका लुधियाना में शाहा टूर एंड ट्रैवल का दफ्तर है। वह कई लड़के व दंपती को विदेश में भेजा चुका है। शिकायतकर्ता की आरोपित पीटर के साथ कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये बात तय हुई।
उसे बताया गया कि उसका पहले मलेशिया का वीजा लगवाएंगे और उसके बाद में मलेशिया से कनाडा भेजा जाएगा। भारत से मलेशिया, मलेशिया से कनाडा तक का सारा खर्च 20 लाख रुपये से वहन होगा। उसे आधी रकम पहले देनी होगी और बकाया रकम कनाडा पहुंचने पर लेंगे। शिकायतकर्ता ने आरोपित को कहा कि वह इतनी बड़ी रकम एक साथ नहीं दे सका। कनाडा जाने से पहले थोड़े-थोड़े करके पैसे दे देगा। इस पर उनके बीच सहमति बन गई। आरोपित ने शिकायतकर्ता के दस्तावेज व पासपोर्ट कापी वाट्सअप पर वीजा लगवाने के लिए मंगवा लिए।
शिकायतकर्ता ने आरोपित व उसके साथ मनप्रीत, फरहाना के खाते में 12 लाख 82 हजार रुपये जमा कराए। आरोपित ने 22 जनवरी 2020 को मलेशिया का वीजा भेज दिया। जिस पर शिकायतकर्ता 24 जनवरी को मलेशिया पहुंच गया। वहां उस कनाडा भेजने के लिए आरोपित टालमटोल करने लगे। उसे यह कहकर वापस भारत भेज दिया कि उसका सीधा भारत से ही कनाडा का वीजा लगवा देंगे। आरोपितों ने न तो उसे कनाडा भेजा और न ही उसके पैसे वापस दिए। पैसे मांगने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू एसआइ विजय कुमार को सौंपी है।