Move to Jagran APP

पुर्तगाल भेजने की बात हुई थी, दुबई भेजकर पांच लाख रुपये ठगे, पुलिस ने आरोपित को किया काबू

कुरुक्षेत्र में साइबर क्राइम और विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में युवके पुर्तगाल भेजने की बात हुई लेकिन आरोपित ने दुबई भेजकर पांच लाख ठग लिए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को काबू किया है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 04:04 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 04:04 PM (IST)
पुर्तगाल भेजने की बात हुई थी, दुबई भेजकर पांच लाख रुपये ठगे, पुलिस ने आरोपित को किया काबू
कुरुक्षेत्र में बढ़ रहे ठगी के मामले।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में एक कबूतरबाज को पुलिस ने काबू किया है। आरोपित ने व्यक्ति से पुर्तगाल भेजने की डील की थी, लेकिन उसको दुबई भेज दिया और पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

कुलवंत सिंह वासी डेरा मंगल सिंह प्लाट कलसा तहसील पिहोवा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 मई को बलदेव सिंह व पर्व सिंह वासी प्लाट नंबर-5 बाखली उसके पास आए। उन्होंने उसके बेटे गुरप्रीत सिंह को विदेश पुर्तगाल भेजने की बात की। उनकी 12.50 लाख रुपये में विदेश भेजने की बात तय हो गई। उसने 20 जनवरी को उनको पांच लाख रुपये नकद दे दिए ।

उन्होंने उसके लड़के को दुबई भेज दिया और दो दिन यहीं रहने की बात कही। उनको फिर बताया कि पुर्तगाल के लिए प्रवेश बंद है। ऐसे में उसका लड़का वापस आ गया। आरोपितों ने उसको भरोसा दिया कि कुछ दिन बाद फिर विदेश भेज देंगे। इसके बाद उन्होंने उसके लड़के को दोहा कतर भेज दिया। जहां से भी उसको वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने न तो उसके लड़के को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। थाना सदर पिहोवा पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह को सौंपी गई।

पुलिस टीम ने दबोचा

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पिहोवा पुलिस के प्रभारी निरीक्षक निर्मल सिंह के दिशानिर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, हवलदार जसबीर सिंह व सिपाही सुनील कुमार की टीम ने विदेश पुर्तगाल भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपित से उसके रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है। उससे विदेश में भेजने के रास्तों के अलावा उसके आकाओं के बारे में भी पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.