व्यापार कल्याण बोर्ड चेयरमैन ने सुनी समस्याएं
शिव कुमार जैन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और इनेलो सत्ता में आई लेकिन सभी ने गरीब मजदूर किसान और व्यापारी के विकास की बजाय अपनी जेबें भरी। जिस कारण प्रदेश पिछड़ता चला गया। पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म पारदर्शिता के साथ विकास कराने का काम किया।
जागरण संवाददाता, समालखा : हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन शिव कुमार जैन ने शनिवार को गांव बिलासपुर का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने सफाई, पीने के पानी व बिजली की समस्याएं उनके सामने रखी। चेयरमैन ने अधिकारियों से बात कर इनके समाधान का आश्वासन दिया।
शिव कुमार जैन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और इनेलो सत्ता में आई, लेकिन सभी ने गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी के विकास की बजाय अपनी जेबें भरी। जिस कारण प्रदेश पिछड़ता चला गया। पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म पारदर्शिता के साथ विकास कराने का काम किया।
उन्होंने कहा कि आज सरकार के कार्यकाल से हर वर्ग खुश है। सरकार ने धान सहित अनेक फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ा किसान को तोहफा दिया है। वहीं बजट में भी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा। ऐसे में सरकार का अच्छा काम विपक्ष के लोगों को रास नहीं आ रहा है।
इस मौके पर सरपंच जयवीर दुहन, रघबीर सिंह, युवा अध्यक्ष जसदेव हल्दाना, प्रिस, सुखराम, ओमपाल शर्मा, इंद्र सिंह, मामचंद, रामदिया, रामफल, सुमन, निर्मल, सुनीता व रामरती मौजूद रहे।