चेन झपटने के आरोपित की सीसीटीवी की तस्वीर मुखबिर ने पहचानी, गिरफ्तार
उद्यमी की पत्नी की सोने की चेन झपटने के आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला शामली के डेरा भगीरथ चोठी खानपुर के कार्तिक उर्फ कमल को उसकी मौसेरे बहन के खोजकीपुर गांव के घर से सीआइए-टू ने गिरफ्तार किया। आरोपित कार्तिक को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : उद्यमी की पत्नी की सोने की चेन झपटने के आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला शामली के डेरा भगीरथ चोठी खानपुर के कार्तिक उर्फ कमल को उसकी मौसेरे बहन के खोजकीपुर गांव के घर से सीआइए-टू ने गिरफ्तार किया। आरोपित कार्तिक को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपित कार्तिक से लूट की चेन और फरार बदमाश के संभावित ठिकानों का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मुखबिर को दिखाई। इसी से आरोपित कार्तिक की पहचान हुई और उसे सीआइए-टू के एएसआइ जवाहर सिंह की टीम ने काबू किया।
गत 14 दिसंबर को शाम 4:40 बजे मॉडल टाउन के शांति नगर के उद्यमी सुरिद्र अरोड़ा की पत्नी 55 वर्षीय कांता अरोड़ा
पैदल बहन के घर विराट नगर में जा रही थी। इसी दौरान परमवीर ढींगड़ा की कोठी के सामने सफेद रंग की अपाचे बाइक से दो बदमाश और उनमें से पीछे बैठे बदमाश ने डेढ़ तोले की चेन लूट ली। उसने शोर मचाया। कार सवार एक व्यक्ति ने बदमाशों को पीछा किया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। मॉडल टाउन चौकी में मामला दर्ज है।