Move to Jagran APP

गीता विद्या मंदिर में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

स्वामी विवेकानंद के संदेश आज के युग में भी प्रासंगिक हैं। प्रधानाचार्य रेणुका अनेजा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 07:21 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 07:21 AM (IST)
गीता विद्या मंदिर में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
गीता विद्या मंदिर में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

जागरण संवाददाता, पानीपत : न्यू हाउसिग बोर्ड स्थित गीता विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रात: काल में प्रार्थना सभा हुई। उसमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को छात्रों से साझा किया गया। स्कूल के चेयरमैन एसपी बंसल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के संदेश आज के युग में भी प्रासंगिक हैं। प्रधानाचार्य रेणुका अनेजा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता।

prime article banner

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया याद

समालखा में डीपीएस, पानीपत सिटी में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। वेबिनार के जरिए पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया। स्वामी की पोशाक में बच्चे आकर्षक लग रहे थे। उन्होंने कविता, स्लोगन, गायन, संभाषण, लेखन आदि से अपनी प्रतिभा का इजहार किया। मुख्य अध्यापिका अलका बतरा एवं अन्य अध्यापिकाओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और अनमोल विचारों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या अर्चना जैन ने कहा कि यदि हम अपने ऊपर विश्वास रखें तो दुनिया की कोई ताकत हमें सफलता की ओर बढ़ने से नहीं रोक सकती।

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को देशप्रेम का रास्ता दिखाया

सनौली के नेहरू युवा केंद्र पानीपत, ग्राम सुधार युवा मंडल, सरस्वती रामलीला समिति की ओर से सनौली खुर्द स्थित जय भारत इंटरनेशनल स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया गया। मुख्यातिथि राममेहर पांचाल व सद्भावना युवती मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी रही। इस मौके पर कोमल, नेहा, संगीता, ममता, पुष्पा, सन्नी, सुमित त्यागी, अभिनव, रवींद्र पांचाल, निशा, शिवानी, संगीता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.