सीबीएसई हिदी का पेपर रहा सामान्य, हरियाणा बोर्ड में नकल के चार केस
सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की शनिवार को हिदी का पेपर रहा। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में नकल के चार केस बनाए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 09:52 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 09:52 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की शनिवार को हिदी का पेपर रहा। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में नकल के चार केस बनाए। सीबीएसई 12वीं हिदी की परीक्षा 11 केंद्रों पर हुई। यहां पर 4775 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिला को-ऑर्डिनटेर सबिता चौधरी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं हिदी का पेपर रहा। जिला में 46 केंद्रों पर परीक्षा हुई। बोर्ड अधीक्षक प्रेम सिंह मान ने बताया कि डीसी की फ्लाइंग ने एक और जिला प्रश्न पत्र की फ्लाइंग ने नकल के तीन केस पकड़े। केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिस की मदद ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें