विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में 5 वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप, स्कूल वैन के ड्राइवर पर केस दर्ज; 20 दिन पहले ही लगा था नौकरी

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:55 PM (IST)

पानीपत में एक निजी स्कूल के वैन चालक पर पांच वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस ...और पढ़ें

पांच वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप, स्कूल वैन ड्राइवर पर केस दर्ज। सांकेतिक तस्वीर

पांच वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप, स्कूल वैन ड्राइवर पर केस दर्ज। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पांच वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा।

  2. स्कूल वैन चालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

  3. सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस कर रही गहन जांच।

जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के एक निजी स्कूल के वैन चालक पर पांच वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। हालांकि जिस 32 वर्षीय वैन चालक पर आरोप लगे हैं, वह बीस दिन पहले ही चालक के तौर पर तैनात हुआ है।

मामले में पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमों ने विभिन्न पहलुओं से जांच की। डीएसपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच कर रही, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित स्कूल के परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस की टीमों ने करीब दो घंटे तक स्कूल के अन्य कर्मचारियों और दूसरे वाहन चालकों से भी पूछताछ की गई। पुलिस जांच के जरिये घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपों की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग भी करवाई है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों को संवेदनशीलता के साथ समझा जा सके। पांच वर्षीय बच्ची से जुड़े इस मामले में जांच एजेंसियां आवश्यक प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन सभी चुप्पी