लोने लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, बैंक में रखा खरा सोना, निकला नकली
सोना के एवज में लोने लेने वाले 30 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 30 लोगों को सोना गिरवी रख दो करोड़ का लोन लिया था। बैंक ऑडिट में पता चला कि गिरवी रखा गया सोना नकली है।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। अगर आप बैंक में सोना गिरवी रखकर लोन लेने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। गिरवी रखने से पहले अपने खरे सोने के सारे सुबूत जुटा लें। कहीं ऐसा न हो कि बात में वह सोना नकली हो और आप जेल में भी हों। यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन सकता सच है। 30 लोगों ने 1.89 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। बैंक का ऑडिट होने पर पता लगा कि जो सोना गिरवी रखा है, वह नकली है। इसके बाद बैंक ने आनन-फानन में 31 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। हालांकि इस पर पुलिस भी यकीन नहीं कर पा रही है। ऐसे में विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
हर्ष ज्वैलर्स के मालिक और बैंक की ओर से जांच के लिए अधिकृत संजय वर्मा ने बताया कि नवंबर 2017 में उन्हें बैंक की ओर से अधिकृत किया गया था। 20 साल से वह ज्वैलरी का काम कर रहे हैं। जो सोना गिरवी रखा गया था वह बिल्कुल सही था। संजय का आरोप है कि बैंक अधिकारियों के पास ही बैंक लॉकर की चॉबी रहती हैत्र हो सकता है उन्होंने सोना बदल लिया हो।
पुलिस भी नहीं कर पा रही यकीन
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 30 अलग-अलग जगह के लोगों ने लोन लिया था। वह भी अलग-अलग जगह से भी सोना खरीदा गया। अगर सभी एक जगह के होते तो ये संभव था। वहीं लोगों का कहना है कि जहां से गोल्ड खरीदा था, वहां के बिल भी हैं। अगर ऐसा तो पुलिस उन दुकानदारों को पकड़े।
ये था मामला
मामला अक्टूबर 2017 का है। बैंक ने 30 लोगों को गोल्ड लोन दिया था। बैंक ने सोने की जांच के लिए कस्बे से ही संजय वर्मा को अधिकृत किया था, जो भी बैंक में गोल्ड लोन लेने आते, उसके सोने की जांच संजय वर्मा से करवाई जाती। इस तरह से बैंक से 30 लोगों ने करीब दो करोड़ रुपये का लोन लिया। मार्च 2018 में बैंक का ऑडिट हुआ तो पता लगा कि यह सोना नकली है।