ट्राले में घुसी कार, दिल्ली के दंपती की मौत
टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात आगे चल रहे ट्राले से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दिल्ली के व्यापारी व उनकी पत्नी की मौत हो गई। कार चला रहा उनका दोस्त घायल हो गया।
By Edited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 06:25 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:26 AM (IST)
पानीपत, जेएनएन। टोल प्लाजा के पास देर रात आगे चल रहे ट्राले से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दिल्ली के व्यापारी व उनकी पत्नी की मौत हो गई। कार चला रहा उनका दोस्त घायल हो गया। दिल्ली के शिवपुरी निवासी कुलदीप ने बताया कि उनका दोस्त कृष्णा नगर निवासी अनूप गुलाटी व्यापारी थे। अनूप गुलाटी और उनकी पत्नी हिमाचल प्रदेश में कागड़ा देवी के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। हाईवे पुलिस ने तीनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने अनूप और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। आरोपित ट्राला चालक फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें