तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, श्रमिक की मौत
रात में ड्यूटी पर जाते समय पुलिस लाइन के पास जीटी रोड पर एक श्रमिक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 06:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : रात में ड्यूटी पर जाते समय पुलिस लाइन के पास जीटी रोड पर एक श्रमिक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई।
42 वर्षीय मंटू महतो मूलरूप से मोकामा, (बिहार) का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से दीवाना गांव में रह रहा था। पुलिस लाइन के निकट स्थित पॉलीलूम फैक्ट्री में काम करता था। बृहस्पतिवार रात को वह लगभग सवा आठ बजे फैक्ट्री की ओर जा रहा था। इसी दौरान पसीना मोड़ जीटी रोड पर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक हादसे को अंजाम देते ही कार सहित फरार हो गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बाबू लाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें