दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर फिर हादसा, किसान की ट्रैक्टर-ट्राली को बस ने मारी टक्कर, दो घायल
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल में फिर हादसा हुआ। दोपहर को किसान की ट्रैक्टर ट्राली को बस ने टक्कर मार दी। इसमें दो किसान घायल हो गए। सुबह भी कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसमें दो की मौत हुई।
पानीपत/करनाल, जेएनएन। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अांदोलनरत किसानों के साथ नीलोखेड़ी के समीप एक ओर हादसा हुआ है, जिसमें दो किसानों जख्मी हुए। यहां बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे भड़के किसानों ने हाइवे जाम कर दिया। करीब 15 मिनट बाद दोनों पक्षों में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के चलते सहमति हुई तो जाम खोलने को भी तैयार हुए।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में तीन कृषि बिलों के विरोध में किए जा रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए पंजाब के नवांशहर के किसान भी गए हुए थे। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दर्जन भर किसान मंगलवार को वापस घर लौट रहे थे। दोपहर बाद जब वे नीलोखेड़ी के समीप पहुंचे तो हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को साइड मार दी, जिसमें ट्रैक्टर चालक निक्का सिंह व एक अन्य किसान घायल हो गए जबकि बाकि बाल-बाल बच गए। हादसे से भड़के किसानों ने हाईवे जाम कर दिया, जिसमें सैंकड़ों वाहन फंस गए।
सूचना मिलते ही डीएसपी करनाल राजीव कुमार, बुटाना थाना एसएचओ सतपाल सिंह के अलावा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों में समझौता हुआ तो किसान जाम खाेलने को तैयार हुए तो राहगिरों ने राहत की सांस ली। घायलों सहित सभी किसान पंजाब के लिए रवाना हो गए। बता दें कि इससे पहले तरावड़ी के पास एक केंटर की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो किसानों की मौत हो गई थी जबकि चार घायल हो गए थे। ये किसान भी दिल्ली में धरने से लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन से पंजाब लौट रहे दो किसानों की मौत, करनाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें