Move to Jagran APP

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 52 घंटे बाद पीड़िता का मेडिकल

बजना में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 52 घंटे बाद पीड़िता का हुआ मेडिकल।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 10:50 AM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 04:52 PM (IST)
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 52 घंटे बाद पीड़िता का मेडिकल
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 52 घंटे बाद पीड़िता का मेडिकल

जागरण संवाददाता करनाल : जिले के गांव बिजना में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का मेडिकल कराने में पुलिस ने 52 घंटे लगा दिए। आरोपित नीरज पड़ोस में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। वीरवार की रात करीब 12 बजे आरोपित युवक लड़की को उसके घर से अगवा कर ले गया। उसके साथ कुछ अन्य युवक भी थे। उन्होंने लड़की को सुनसान जगह पर बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

इधर, घर में लड़की को न पाकर उसके परिजन उसकी खोजबीन में लगे रहे, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। सुबह करीब चार बजे बुरी हालत में लड़की उन्हें मिली। उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन करते हुए शुक्रवार को आधी रात के बाद दो बजे मामला दर्ज किया। शनिवार को पीड़िता का शाम को मेडिकल कराया गया।

एएसआइ सुनीता रानी ने बताया कि उनके पास शिकायत आई। इस पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने मामला दर्ज कर मेडिकल कराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.