Move to Jagran APP

समाज में फैली कुरीति दूर करने का लें संकल्प : भारत भूषण

ईदगाह रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य सेवा केंद्र पर सोमवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार भारत भूषण ने कहा शिवरात्रि का त्योहार अज्ञान की अधंकार रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है।

By Edited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 09:09 AM (IST)
समाज में फैली कुरीति दूर करने का लें संकल्प : भारत भूषण
समाज में फैली कुरीति दूर करने का लें संकल्प : भारत भूषण
जागरण संवाददाता, पानीपत : ईदगाह रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य सेवा केंद्र पर सोमवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार भारत भूषण ने कहा शिवरात्रि का त्योहार अज्ञान की अधंकार रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है। हम सभी को इस पावन पर्व पर अपने मन के अन्दर व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि भगवान शिव सर्वोच्च हैं। सभी मनुष्य आत्माओं और देव आत्माओं के भी परमपिता हैं। उन्हें देवों के देव महादेव भी कहा जाता है। उन्होंने कहा परमात्मा शिव बहुत भोले हैं वो सहज ही अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा भगवान से हमें जो कुछ भी मिला है, पहले उसका धन्यवाद करना चाहिए। मांगना कम चाहिए। शुक्रिया अधिक करें। इस अवसर पर परमात्मा का प्रतीक झंडा भी लहराया गया। बीके सरला बहन ने झंडे के नीचे खड़े होकर सभी से प्रतिज्ञा करवाई। बीके कविता बहन सुखदेव नगर सेवा केंद्र संचालिका ने महाशिवरात्रि की शुभकामना दी। इस अवसर पर राजयोगिनी बीके सरला बहन भी मौजूद रहीं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.