ब्राह्मण समाज ने बनाई 51 सदस्यीय कमेटी, राहुल गांधी से करेगी मुलाकात
गोहाना रोड संजय कॉलोनी स्थित परशुराम धर्मशाला मेंब्राह्मण समाज की पंचायत हुई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : गोहाना रोड, संजय कॉलोनी स्थित परशुराम धर्मशाला में बुधवार को ब्राह्मण समाज की पंचायत हुई। करनाल लोकसभा सीट पर अरविद शर्मा को टिकट नहीं मिलने से खफा समाज के नेताओं ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने की चेतावनी दी। 51 सदस्यीय टीम गठित की गई। यह कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला से मिलकर अरविद शर्मा के लिए टिकट मांगेगी।
मुख्य वक्ता जिले सिंह पिचौलिया ने पंचायत में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि करनाल में 21 अप्रैल को बुलाई गई 36 बिरादरी की बैठक से यह कमेटी भाजपा की खिलाफत की शुरुआत करेगी। अध्यक्षता कर रहे कैथल वासी सुभाष गौड़ ने कहा कि अरविद शर्मा को साजिश कर भाजपा में शामिल किया गया था और ऐनवक्त पर धोखा भी दे दिया।
डाहर वासी धर्मपाल ने कहा कि भाजपा की दगाबाजी का जबाव ब्राह्मण समाज भाजपा प्रत्याशी को हराकर देगा। भापरा वासी कृष्ण वशिष्ठ ने भाजपा को झूठी पार्टी बताया। पंचायत का आयोजन ब्राह्मण समाज के जिला प्रधान हवा सिंह ने और मंच संचालन राजेश शर्मा ने किया।
इस मौके पर सुभाष शास्त्री, सतीश शर्मा, कृष्ण कुमार, इंद्र शर्मा, नरेश अत्री, मुकेश गौड़, जसबीर शर्मा, बलराज कारद, अमत, राहुल, मास्टर मदन शर्मा आदि शामिल रहे।
भाजपा का साथ देने पर बहिष्कार
ब्राहमण पंचायत में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनावों के दौरान करनाल लोकसभा क्षेत्र में शामिल नौ विधानसभाओं में से कोई भी विधायक अरविद शर्मा का विरोध करेगा तो उसकी निदा होगी। इतना ही नहीं, विधायक के चुनाव में उसका बहिष्कार भी किया जाएगा।
साढ़े चार लाख वोट
पंचायत में वक्ता ब्राह्मण समाज की डेढ़ लाख वोट बताते रहे। इसके बाद आत्म प्रकाश ने वक्ताओं से कहा कि जानकारी दुरुस्त कर लो, डेढ़ नहीं बल्कि साढ़े चार लाख वोट हैं। उन्होंने गौड़ ब्राहमण, पंजाबी और सिख ब्राह्मण, त्यागी ब्राह्मण, पांचाल ब्राह्मण, जोगी ब्राह्मण आदि को भी अपने साथ गिना।
पंचायत में बेबाक बोल
पांच साल अश्विनी चोपड़ा की सूरत नहीं देखी। अरविद शर्मा से कुछ उम्मीदें थी, भाजपा ने कुठाराघात कर दिया है।
सतीश शर्मा, निजामपुर मोदी-मनोहर हिटलर की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें हम बता दें कि हम सभी के सामने हाथ जोड़ लेते हैं तो रावण की तरह बैर करना भी जानते हैं।
कृष्ण दत्त कौशिक लोकसभा चुनाव में संजय भाटिया को हराएंगे। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हराने का काम करेंगे। अब ये लक्ष्य है।
दिनेश नौल्था