सुनील शेट्टी की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने सीएम के पीए को पीटा
एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव को पीट दिया।
जागरण संवाददाता, करनाल : एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीए अभिमन्यु की पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र ¨सह और भाजपा नेता अशोक सुखीजा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीट दिया। घटना शहर के सेक्टर-14 स्थित कृष्णा मंदिर की है। घटना के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी तय कार्यक्रम से पहले ही वहां से निकल गए। पुलिस ने तीन बाउंसरों को हिरासत में लिया है।
चैंप कैश के संचालक महेश वर्मा के निधन के बाद कृष्ण मंदिर में रखे गए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुनील शेंट्टी पहुंचे थे। कार्यक्रम 1 मई को रखा गया था, क्योंकि इसी दिन महेश वर्मा ने कैश चैंप की स्थापना की थी। चैंप कैश की टीम को अभिनेता सुनील शेट्टी के हाथों सम्मानित किया जाना था। करीब डेढ़ बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम के पीए, ओएसडी और अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे थे। इसी बीच पीए अभिमन्यु सुनील शेट्टी के पास जाने लगे तो बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया। इससे विवाद शुरू हो गया और बाउंसरों ने सीएम के पीए को पीट दिया। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र ¨सह और भाजपा नेता अशोक सुखीजा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीट दिया। इसके बाद सुनील शेट्टी दो मिनट की स्पीच दे कर वहां से निकल गए। चैंप कैश कंपनी ने ही सुनील शेट्टी की सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किए हुए थे।