महिलाओं को कंबल बांटे
जागरण संवाददाता, पानीपत : लॉयनेस क्लब की सदस्यों ने शुक्रवार को काबड़ी रोड स्थित भारत नगर के चेतना स्
जागरण संवाददाता, पानीपत : लॉयनेस क्लब की सदस्यों ने शुक्रवार को काबड़ी रोड स्थित भारत नगर के चेतना स्कूल में पढ़ने वाली महिलाओं को कंबल वितरित किए। प्रधान प्रियंका अग्रवाल ने कहा है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जब जागो तभी सवेरा। इसलिए पढ़ने के लिए रोज आना चाहिए। चेतना परिवार के सदस्य दीपचंद्र निर्मोही ने बताया कि ये महिलाएं शाम 5 बजे तक मेहनत मजदूरी करती है। काम से छुट्टी के बाद शाम 6 से 7 बजे तक पढ़ाई करती है। इनमें 35 से 70 वर्ष तक की महिलाएं शामिल है। इस समय पानीपत शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए तीसरे पहर 3 बजे से चेतना स्कूल चल रहे हैं। महिलाओं ने स्वयं का लिखा हुआ गीत बेबे सारी आइयो पढ़ने चेतना स्कूल में..गाकर सुनाया। इस अवसर पर क्लब से पूजा, आरती, चेतना परिवार से राजकिशोर मिश्रा, नेहा, वीनू गिरी, वर्षा, साक्षी, सुनीता मिश्रा, अनमोल उपस्थित रहे।