Move to Jagran APP

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देखा पीएम का लाइव प्रसारण

पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लाइव प्रसारण में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहरभर में बड़ी स्क्रीन पर उनका लाइव शो देखते नजर आए। लोगों ने शो समाप्ति के बाद सरकारी योजनाओं को आमजन के लिए हितकारी बताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 09:25 AM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देखा पीएम का लाइव प्रसारण
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देखा पीएम का लाइव प्रसारण

जागरण संवाददाता, पानीपत : पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लाइव प्रसारण में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहरभर में बड़ी स्क्रीन पर उनका लाइव शो देखते नजर आए। लोगों ने शो समाप्ति के बाद सरकारी योजनाओं को आमजन के लिए हितकारी बताया।

prime article banner

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत विधायक महीपाल ढांडा ने नांगल खेड़ी गांव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण देखा। वहीं भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह कोहली के आवास पर भी बड़ी स्क्रीन लगा कार्यकर्ताओं ने मेयर अवनीत कौर की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव शो देखा। इधर भाजपा करनाल लोकसभा निगरानी समिति चेयरमैन गजेंद्र सलूजा और पार्षद रवींद्र भाटिया ने नई सब्जी मंडी एलइडी स्क्रीन पर लोगों को पीएम का लाइव शो दिखाया। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक ठाकुर, पानीपत मार्किट कमेटी चेयरमैन अजमेर मलिक, सिवाह मंडल अध्यक्ष गोविद पहलवान, सुदर्शन परासर, पार्षद संजीव दहिया, पार्षद शिव कुमार शर्मा, लोकेश नांगरू, अनिल मदान, ईश कुमार राणा, वीरेंद्र तनेजा, सुनील सोनी आदि मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्र में भी छाए मोदी

मतलौडा के श्रीराम फार्म में भी थर्मल मंडल अध्यक्ष महाबीर भार्गव की अध्यक्षता में विडियो कॉल के माध्यम से मोदी का संवाद सुना गया। जिसमें केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर शुगर फेड के चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया, मंडल अध्यक्ष सेठपाल नौहरा, राजबीर खैंची, उपाध्यक्ष मांगेराम खंडरा,कृष्ण पूनिया, मेंबर राजेन्द्र शर्मा, संजय फूलिया, सतपाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.