Move to Jagran APP

जेपी नड्डा ने तीन सवालों के जवाब से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कही बड़ी बात Panipat News

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने एक विदेशी राजदूत के तीन सवालों को आधार बनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 08:48 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 08:50 AM (IST)
जेपी नड्डा ने तीन सवालों के जवाब से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कही बड़ी बात Panipat News
जेपी नड्डा ने तीन सवालों के जवाब से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कही बड़ी बात Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, [पंकज आत्रेय]। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के दो दिन के दौरे के पहले दिन कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। हरियाणा में यह रोहतक और अंबाला के बाद उनका तीसरा दौरा है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं को योद्धा के रूप में तैयार करके चुनावी रण में उतारने पहुंचे हैं। इसके लिए उन्होंने नाम लिए बिना एक विदेशी राजदूत के तीन सवालों को आधार बनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, तीन महीने तक ऊपर की ओर देखना बंद कर दें। अब नीचे देखने का वक्त आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं, अब जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता की तरफ देखना है। नड्डा ने विधायकों और मंत्रियों को दो टूक शब्दों में समझा दिया। बोले, मुझे कई जगह कार्यकर्ता कहते हैं कि आप आए हो तो विधायक जी के दर्शन हो गए। नहीं तो यह आते ही नहीं थे। मैं नहीं चाहता आपके साथ भी ऐसा ही हो। कार्यकर्ता और लोगों से ढंग से बात नहीं करोगे तो वोट नहीं मिलेंगे। 

jp nadda

तीन सवालों में समझाया फलसफा
नड्डा ने कहा कि कुछ दिन पहले एक महाशक्ति के राजदूत भारत के दौरे पर आए थे। उन्होंने तीन सवाल पूछे, जिनके जवाब से स्पष्ट हो जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से भारत दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण स्थान बन गया है। यह सवाल थे।

  • सवाल-1 इतनी तीव्र गति से भाजपा कैसे दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया?
  • जवाब- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजनीतिक की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। 
  • सवाल-2 कैसे भाजपा सात राज्यों से 17 राज्यों में सरकार बना पाई?
  • जवाब- प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ देश में बैठे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा है। जहां भी चुनाव होते जा रहे हैं, हम उसी राज्य में सरकार बना रहे हैं। जल्दी ही 22 राज्यों में भाजपा की सरकार होगी।
  • सवाल-3 इतनी विशाल पार्टी में इस कद्र अनुशासन कैसे रहता है?
  • जवाब- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ ङ्क्षसह खुद अनुशासित हैं। उन्हें देखकर पार्टी का हर कार्यकर्ता अनुशासन में रहता है। मोदी खुद एक कर्मयोगी हैं तो हमारे कार्यकर्ता भी उन्हीं के अनुसरण में कर्मयोगी हैं।

हमारे पास नेताओं की फौज
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके अधिकांश नेता या तो जेल में है या बेल पर हैं। वे कभी वकीलों के चक्कर काट रहे हैं तो कभी जांच एजेंसियों के। उनकी नीयत आज भी, आजा रहे धर जा रहे की है। चोर चोरी से जाए पर हेराफेरी से नहीं। इसके विपरीत भाजपा के पास नेता नहीं, नेताओं की फौज हैं। खुद प्रधानमंत्री मोदी आज अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय नेता हैं।

jp nadda

भूमिका को ईमानदारी से निभाएं : सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में किसी भी समय चुनावों की घोषणा की जा सकती है। इसलिए बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख, शक्ति प्रमुख, मंडल प्रमुख, जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी अपनी-अपनी भूमिका को ईमानदारी के साथ निभाने का काम करें। 

आज झज्जर में कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इस सम्मेलन में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत के कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। बताया कि दूसरे दिन नड्डा झज्जर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने किया। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य बीरेंद्र सिंह, लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, मंत्री कृष्ण पंवार, राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, विधायक सुभाष सुधा, डॉ. पवन सैनी, बख्शीश सिंह, रोहिता रेवड़ी, महीपाल ढांडा, हरविंदर कल्याण, भगवानदास कबीरपंथी, कुलवंत बाजीगर, दिनेश कोशिक, एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मितल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.