भाजपा महिला मोर्चा ने झुग्गियों में बांटे सैनेटरी पैड
जागरण संवाददाता पानीपत भाजपा महिला मोर्चा ने सेक्टर 25 की झुग्गियों में जाकर सैनेटरी पै
जागरण संवाददाता, पानीपत :
भाजपा महिला मोर्चा ने सेक्टर 25 की झुग्गियों में जाकर सैनेटरी पैड बांटे। महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों ने भी अपने अपने मंडल के स्लम क्षेत्र में भी महिलाओं को जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी सेवा सप्ताह के दौरान एक दिन पहले महिला मोर्चा द्वारा कपड़े के थैले बांटे गए। प्रदेश सचिव सुप्रिया रत्न ने कहा कि अगर सैनेटरी पैड का सही से इस्तेमाल नहीं किया गया तो कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं। महामंत्री बेला भाटिया ने कहा कि ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया अपने साथ कई सारी समस्याएं भी लेकर आती है। इस मौके पर सुनीता सिवाच, सुमन नारंग, सुनीता गोयल, निशा बंसल, अनीता चावला, नीरजा सिगला, सुप्रिया रतन ,दीपा, संतोष टक्कर, शीला शर्मा, अनिता पूनिया व सुमन नारंग मौजूद रही।