भाजपा सरकार बनते ही घोषणा पत्र को भूल गई : बंताराम
रादौर के पूर्व विधायक बंताराम वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा ने विस चुनाव लंबा चौड़ा घोषणा-पत्र जनता के सामने रखा था, लेकिन सरकार बनते ही घोषणा पत्र को भूल गई।
By Edited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 07:09 AM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 07:09 AM (IST)
पानीपत, जेएनएन। रादौर के पूर्व विधायक बंताराम वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा ने विस चुनाव लंबा चौड़ा घोषणा-पत्र जनता के सामने रखा था, लेकिन सरकार बनते ही घोषणा पत्र को भूल गई। समाज का एक वर्ग आज भी अपने अधिकारों से वंचित है। उन्होंने ये बात शनिवार मीडिया सेंटर में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनके वर्ग को उचित आरक्षण नहीं दिया गया। सरकार ने ठेका प्रथा बंद करने की कही थी, लेकिन आज अपना ही वादा भूल गए। सरकारी विभागों में ठेका प्रथा वैसे ही चल रहा है। महिला व गरीबों को शोषण का शिकार किया जा रहा है। गांव व कस्बों में सफाईकर्मियों को पक्का कर 15 हजार रुपये मानदेय देने की कही थी, लेकिन इनको भी भूला दिया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा शेडयूल कास्ट वित्त एवं विकास निगम से वर्ग की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बड़ी गाड़ियों का लोन दिया जाता था, लेकिन सरकार ने इसका पैसा महापुरुषों की जयंती मनाने पर खर्च करना शुरू कर दिया। समाज कल्याण विभाग से भी ग्रांट नहीं मिल पा रही। बीपीएल कार्डों का सर्वे तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि समाज ने भाजपा की जीत में विशेष योगदान दिया है। अब उनको भूल जाना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की नीति व नीयत समाज के साथ थी। प्रदेश में जननायक जनता पार्टी का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। इस मौके पर इसराना हलका के पूर्व प्रत्याशी बलवान वाल्मीकि, बलजीत सारसर, धर्मपाल, प्यारेलाल, अशोक कुमार और विजय मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें