Move to Jagran APP

यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी का निधन, कई दिनों से थे बीमार

यमुनानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:42 PM (IST)
यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी का निधन, कई दिनों से थे बीमार
यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी का निधन, कई दिनों से थे बीमार

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। भाजपा जिला अध्यक्ष 65 वर्षीय महेंद्र खदरी का चेन्नई के अस्पताल में उपचार में दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए परिवार ने 22 दिन पहले चेन्नई अस्पताल में दाखिल करवाया। पहले फोर्टिज और पंचकूला में उपचार चला। उनके निधन में जिला में शोक की लहर है। रविवार देर शाम तक पार्थिक शरीर आ सकता है। बड़े बेटे की पत्नी और दामाद उनके साथ ही थे। अब बड़ा बेटा डाक्टर प्रतीक चेन्नई के लिए रवाना हुआ है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने खदरी के निधन को पार्टी और समाज के लिए असहनीय क्षति बताया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

loksabha election banner

हुडा सेक्टर 17 निवासी महेंद्र खदरी के पिता प्यारेलाल खेड़ा बाजार में दुकान किया करते थे। अब छोटे भाई नानक चंद की वहां पर मनिहारी की दुकान है। उनके पीछे पत्नी शारदा, बेटा डाक्टर प्रतीक, प्रवण और बेटी प्रगति है। खदरी का लक्कड़ का कारोबार था। छोटा बेटा कारोबार में हाथ बंटाता है। जीवन शुरू से ही संघर्षशील रहा है। परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा। नियमित शाखा में जाते थे। भाजपा के बड़े नेताओं का हमेशा उनके यहां आना जाना रहा है।

खदरी भाजपा में जिला महामंत्री, जिला उपप्रधान आदि कई पदों पर रहे। कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे। 2006 से वर्ष 2008 तक में पार्टी जिला अध्यक्ष रहे और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी बने। वर्ष 2016 से फिर से पार्टी ने उनको अध्यक्ष बना दिया। अयोध्या में जाकर कारसेवा में भी भाग लिया था। भाजपा नेता सीताराम मित्तल का कहना है कि वह हमेशा खुश मिजाज और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। 

परिवार के साथ है पार्टी : मंत्री

मंत्री ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी के निधन की खबर देर रात चेन्नई से आई। सूचना ने हिला कर रख दिया। वह मेरे लिए आदर्श थे। उन्होंने परिवार को ढा़ंढस बंधाते हुए कहा कि परमपिता दिवांगत को चरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में भाजपा पार्टी उनके साथ खड़ी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.