भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ किया धोखा : लेखराज खंट्टर
जागरण संवाददाता, समालखा इनेलो समालखा के शहरी अध्यक्ष लेखराज खट्टर ने कहा कि चुनाव के समय प्रदेश्
जागरण संवाददाता, समालखा
इनेलो समालखा के शहरी अध्यक्ष लेखराज खट्टर ने कहा कि चुनाव के समय प्रदेश में विकास के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। आज प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ने के साथ अपराध जैसी घटनाओं में देश में तीसरे पायदान पर जा पहुंचा है। खंट्टर ने यह बात बुधवार को गांव राक्सेड़ा में लोगों को संबोधित करते समय कहीं। इससे पहले उन्होंने कारकौली व देहरा में भी लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करा अगली सरकार इनेलो की बनने का दावा किया। लेखराज खंट्टर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने लाखों युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन आज तक लाखों तो दूर हजारों युवाओं को भी रोजगार नहीं दे पाए। हर विभाग के कर्मचारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस अवसर पर सलवंत सिंह, गुरनाम सिंह, अमर सिंह, बख्शीश सिंह आदि मौजूद थे।