Move to Jagran APP

भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने पत्नी संग किया मतदान

करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने रविवार को राजकीय कन्या सीसे स्कूल मॉडल टाउन में सुबह करीब साढ़े सात बजे धर्मपत्नी अंजू भाटिया के साथ मतदान किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 07:19 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 06:32 AM (IST)
भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने पत्नी संग किया मतदान
भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने पत्नी संग किया मतदान

जागरण संवाददाता, पानीपत : करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने रविवार को राजकीय कन्या सीसे स्कूल मॉडल टाउन में सुबह करीब साढ़े सात बजे धर्मपत्नी अंजू भाटिया के साथ मतदान किया। दोनों मतदाताओं का हालचाल जानते हुए बूथ नंबर-116 की लाइन में लग गए। अंजू भाटिया महिलाओं लाइन में लग गई। संजय भाटिया को पुरुष की लंबी लाइन के चलते कुछ देर इंतजार करना पड़ा।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए लोकसभा का टिकट दिया। वह पार्टी के आभारी हैं। मैंने टिकट लेकर जनता को अपना विजन दिया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया। मतदाताओं का उत्साह देखकर करनाल सीट पर एकतरफा माहौल है। प्रदेश समेत देश की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। इसका फैसला 23 मई को सबके सामने होगा। वे इसके बाद करनाल के लिए रवाना हो गए।

पति के पक्ष में मतदान कर शहर में संभाली जिम्मेदारी

अंजू भाटिया ने सुबह सबसे पहले मंदिर में मत्था टेका। वे इसके बाद अपने पति संजय भाटिया के साथ मतदान करने पहुंची। संजय भाटिया मतदान के बाद करनाल चले गए। जबकि उनकी पत्नी ने शहर में कमान संभाली। उन्होंने बूथों पर पहुंचकर मतदान की जानकारी ली।

दुल्हन से पहले मतदान जरूरी -फोटो-21

बबैल गांव के राहुल की रविवार को शादी थी। वह सेहरा बांधकर ही मतदान करने पहुंचे। पोलिग अधिकारी व ग्रामीण भी एक बार हैरान रह गए। राहुल ने बताया कि उसके लिए दुल्हन लाने से जरूरी मतदान करना है। उसने देश के लिए अपना मतदान किया है। राहुल ने मतदान के बाद सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।

दिल्ली से मतदान करने आई, वोट नहीं मिला

-फोटो-22

बिशनस्वरूप कॉलोनी की मुस्कान दिल्ली में एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। वह रविवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल स्थित केंद्र पर मतदान करने आई थी। मुस्कान ने बताया कि उसने तीन-चार महीने पहले ही अपना वोट बनवाया था। वह सुबह ही अपने मत का प्रयोग करने के लिए गाड़ी से आई, लेकिन उसका वोट नहीं मिला। वह देश की मजबूती के लिए वोट करना चाहती थी। मुस्कान से उम्मीदवार का नाम पूछा तो उसने बताया कि उम्मीदवार को नहीं देश को वोट देना था।

वोटर लिस्ट में नहीं मिला नाम

फोटो-23

बिशनरूवरूप कॉलोनी की निधि जैन पत्नी तरुण जैन ने बताया कि वह रविवार को खुशी-खुशी मतदान करने बूथ पर आई थी। यहां पर उसका वोट कटा मिला। उसको मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है। वह देश की मजबूती को मतदान करना चाहती थी।

नवनीत ने परिवार समेत मतदान किया

-फोटो-24

इंसार बाजार के नवनीत सिक्का ने पत्नी सिम्मी सिक्का, पिता मदनलाल और मां सरिता के साथ राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल स्थित बूथ पर मतदान किया। उनके दोनों बच्चे मतदान देखने आए थे। नवनीत सिक्का ने बताया कि उसने देश के विकास को वोट दिया है। मदनलाल ने बताया कि वे विभाजन के वक्त यहां आकर बसे थे। वह हर चुनाव में मतदान करता है।

---मेरा पहला वोट---

सात्विक ने किया पहला मतदान फोटो-27

मॉडल टाउन के सात्विक शर्मा ने अपना पहला मतदान किया। सात्विक ने बताया कि वह हाल ही में 12वीं कक्षा में पास हुआ है। वह मतदान के लिए उत्साहित था। मैंने अपना पहला वोट देश की मजबूत सरकार के लिए दिया है। बीएलओ कृष्ण कुमार ने उनको शाबाशी दी।

शुभम का पहला वोट रहा

फोटो-28

न्यू मॉडल टाउन का शुभम मां सुनीता और चाचा संजय के साथ मतदान करने पहुंचा। शुभम ने बताया कि वह सीए का स्टूडेंट है। उसने मजबूत देश के लिए अपना मतदान किया है। पहला वोट होने पर बहुत खुशी थी।

अभिषेक ने लोकतंत्र में पहला वोट किया

-फोटो-29

न्यू मॉडल टाउन का अभिषेक भार्गव बीटेक का स्टूडेंट है। वे मां सुमनलता भार्गव और पिता एडवोकेट संजय भार्गव के साथ राजकीय कन्या सीसे स्कूल मॉडल टाउन में मतदान करने पहुंचे। अभिषेक भार्गव ने बताया कि वह अपने पहले वोट के लिए कई दिन से उत्साहित था। वह शनिवार को ही यूनिवर्सिटी से छुट्टी लेकर मतदान करने आया है। उसने देश के नाम अपना वोट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.