सारागड़ी युद्ध में शहीद सिख सैनिकों की याद में बाइक यात्रा
सिख यूथ सेवा दल ने 12 सितंबर 1897 में सारागड़ी युद्ध में शहीद हुए 21 सिख सैनिकों की याद में बाइक यात्रा निकाली। इन सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानियों के साथ लोहा लिया था। 600-700 अफगानियों को मार गिराया था।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
सिख यूथ सेवा दल ने 12 सितंबर 1897 में सारागड़ी युद्ध में शहीद हुए 21 सिख सैनिकों की याद में बाइक यात्रा निकाली। इन सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानियों के साथ लोहा लिया था। 600-700 अफगानियों को मार गिराया था। सिख यूथ सेवा दल ने सिविल अस्पताल में चलाए जा रहे खिचड़ी दूध व चाय के लंगर की पहली वर्षगांठ को भी मनाया। बाइक यात्रा गुरु तेग बहादुर भवन से शुरु होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए खंडा चौक पर संपन्न हुई। शहर की धार्मिक सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह यात्रा का फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ओम शांति भवन में भी यात्रा का स्वागत किया गया। बाइक यात्रा में प्रधान सरबजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, हरविद्र सिह दलेर सिंह, परमजीत सिंह, लखविद्र सिंह, सुखदेव सिंह मौजूद रहे।