भीम सचदेवा तीसरी बार बने दशहरा कमेटी के प्रधान
जागरण संवाददाता, पानीपत : भीम सचदेवा को श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड का लगातार तीसरी बार प्रध
जागरण संवाददाता, पानीपत :
भीम सचदेवा को श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड का लगातार तीसरी बार प्रधान चुना गया। वर्ष 2009 में दशहरा कमेटी बरसत रोड का गठन हुआ था। तभी से भीम सचदेवा प्रधान बनते आ रहे हैं। दशहरा कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य चुनने का अधिकार भी दे दिया।
दशहरा कमेटी की बैठक रविवार को नूरवाला स्थित हर्ष गार्डन में हुई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। बैठक में महासचिव सुभाष गुलाटी ने पिछले वर्ष के कार्यो की रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष राधेश्याम नासा ने गत वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया। जो सदस्य नियमित रूप से कमेटी में नहीं आ रहे या अपना कार्य ठीक से नहीं कर रहे, उनके स्थान पर नए सदस्य नियुक्त करने का फैसला बैठक में लिया गया।
प्रधान भीम सचदेवा ने कहा कि दशहरा पर्व पहले से ज्यादा भव्य रूप से मनाया जाएगा। अन्य कार्यो को पहले से अधिक निष्ठा व लगन से करेंगे।
महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि दशहरा पर्व के लिए पुतले बनाने का आर्डर आगरा के मशहूर कारीगर को दिया गया है। आगामी बैठक में अलग-अलग कार्यो के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस बार दशहरा पर्व में मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा होंगे। बैठक में अब तक दशहरा कमेटी द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की गई। बैठक में सुनील चोपड़ा, बलजीत टूर्ण, जुगल आहूजा, सुभाष बठला, हरबंस आनंद, दिनेश खुराना, सुनील थम्मन, भूषण मदान, सोमनाथ मदान, देवेंद्र कालड़ा, सतीश सुखीजा, प्रीतम बतरा, सुंदर लाल वधवा, लाजपत मल्होत्रा, राकेश बरेजा, मनोहर लाल शर्मा, गुलशन बतरा, भगवान दास वधवा, कमल बजाज, यशपाल चौधरी, राजकुमार जैन, राकेश आनन्द, जगदीश नंदवानी, अशोक कपूर, भारत गुलाटी, डॉ. जगदीश आहुजा, विक्रम मल्होत्रा व महेंद्र क्वात्रा मौजूद रहे।