Bhai Dooj 2021: हरियाणा रोडवेज ने कसी कमर, स्टाफ को तैयार रहने का आदेश, ये है पूरा प्लान
ड्यूटी इंस्पेक्टर (डीआइ) राजेश कुमार ने बताया कि भाई दूज के पर्व को देखते हुए कुरुक्षेत्र रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली गई है। इसके साथ-साथ डिपो में अन्य ड्यूटियों पर कार्यरत चालक-परिचालक स्टाफ को तैयार रहने के महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी किए गए है।
कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने भाई दूज को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को सुबह पांच बजे से बसों का संचालन किया जाएगा। पहली दो बसों में से एक दिल्ली और चंडीगढ़ रवाना होगी। दिल्ली वाली बस पहले दिल्ली बाद में चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं चंडीगढ़ वाली बस पहले चंडीगढ़ बाद में दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके अलावा अन्य बसों को संचालन भी जारी रहेगा।
महाप्रबंधक ने जारी किए आदेश
ड्यूटी इंस्पेक्टर (डीआइ) राजेश कुमार ने बताया कि भाई दूज के पर्व को देखते हुए कुरुक्षेत्र रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली गई है। इसके साथ-साथ डिपो में अन्य ड्यूटियों पर कार्यरत चालक-परिचालक स्टाफ को तैयार रहने के महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी किए गए है। ऐसी स्थिति में कुरुक्षेत्र डिपो के जिन रूटों पर सवारी नहीं होगी। उन रूटों से बसों को तुरंत प्रभाव से हटाकर अधिक सवारी वाले रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं जरूरत पड़ने पर डिपो में अन्य ड्यूटियों पर कार्यरत चालक-परिचालक स्टाफ को उन बसों पर भेजा जा सकेंगा।
डिपो से अन्य प्रदेशों के लिए भी मिलेंगी बसें
डीआइ राजेश कुमार ने बताया कि डिपो कुरुक्षेत्र से बनाई गई व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के लिए भी संचालन किया जाएगा। डिपो कुरुक्षेत्र से हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान व दिल्ली प्रदेश के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा। भाई दूज पर किसी भी स्थिति में यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
त्योहारों पर अच्छी होती है आमदनी
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज की त्योहारों पर विशेष नजर होती है। अन्य दिनों की अपेक्षा त्योहारों पर बसों में बैठने वाले यात्री बढ़ जाते है। जिससे त्योहारों पर अच्छी आमदनी होती है।
भाई दूज को लेकर तैयारी पूरी
कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि भाई दूज को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बस स्टैंड परिसर में जिस रूट की अधिक सवारी होगी। उस रूट में बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।