Move to Jagran APP

संभल जाएं, सितंबर में डेढ़ गुना हो गई कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या, मौत का ग्राफ दोगुना

करनाल में अब तक एक दिन में अधिकतम केस 281 आ चुके। तकरीबन एक हजार सैंपल की रोजाना जांच की जा रही है। 12 अलग-अलग जगह आरटीपीसीआर और एटीजेंन से सैंपलों की हो रही जांच।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:52 PM (IST)
संभल जाएं, सितंबर में डेढ़ गुना हो गई कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या, मौत का ग्राफ दोगुना
संभल जाएं, सितंबर में डेढ़ गुना हो गई कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या, मौत का ग्राफ दोगुना

पानीपत/करनाल, [प्रदीप शर्मा]। जिले में कोरोना संक्रमण बहुत अधिक गहरा गया है। अगस्त माह तक जहां संक्रमितों की औसत संख्या रोजाना 100 से 125 मरीज रोजाना थी, वह बढ़कर 200 के पार जा चुकी है। इसी प्रकार मौत का आंकड़ा भी रोजाना का औसत चार हो गया है, जो पिछले माह से लगभग दोगुना है। जिले में अब तक 64088 सैंपलों की जांच अब तक कराई जा चुकी है। इसमें 56957 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।

loksabha election banner

वीरवार को आए 199 कोरोना संक्रमितों सहित अब तक केसों की संख्या 6204 तक पहुंच गई है। अब तक 1930 एक्टिव केसों की संख्या पहुंच गई है। जबकि 4188 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि वीरवार को तीन मौत के साथ आंकड़ा बढ़कर 86 तक पहुंच गया है। 425 सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार तक आएगी। हालांकि विभाग ने कोरोना की जड़ तक जाने के लिए सैंपलिंग की संख्या खासी बढ़ा दी है। औसत करीब एक हजार सैंपल की जांच रोजाना की जा रही है। आरटीपीसीआर सैंपल एकत्रित करने के लिए आठ अलग-अलग सेंटर बनाए गए हैं, इसी प्रकार एंटीजन टेस्ट भी छह जगह लिए जा रहे हैं।

यूं बढ़े जिले में कोरोना के मामले

जिले में सितंबर माह में यूं बढ़ते चले गए कोरोना संक्रमण के मामले

तारीख             संक्रमित

01 सितंबर         200

02 सितंबर         61

03 सितंबर         122

04 सितंबर         125

05 सितंबर        155

06 सितंबर         234

07 सितंबर        257

08 सितंबर        173

09 सितंबर        189

10 सितंबर        205

11 सितंबर        258

12 सितंबर        221

13 सितंबर        176

14 सितंबर        186

15 सितंबर        197

16 सितंबर        165

17 सितंबर        199

नोट : ये आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।

एक सितंबर के बाद नहीं रुका मौत का सिलसिला

तारीख             मौत

01 सितंबर         05

02 सितंबर         03

03 सितंबर         02

04 सितंबर         03

05 सितंबर        04

06 सितंबर         02

07 सितंबर        02

08 सितंबर        03

09 सितंबर        03

10 सितंबर        03

11 सितंबर        04

12 सितंबर        04

13 सितंबर        04

14 सितंबर        04

15 सितंबर        04

16 सितंबर        03

17 सितंबर        03

नोट : ये आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।

कोरोना को हराने के लिए इस प्रकार रचा गया है चक्रव्यूह

1. 500 आक्सीजन बैड : कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज को कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया गया है। आइपीडी वार्ड में सिर्फ कोरोना के मरीज ही भर्ती होंगे। सभी 500 बैड पर ऑक्सीजन होगी। इससे पहले यहां 150 बैड ही उपलब्ध थे।

2. 75 वेंटीलेटर की व्यवस्था : कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में 75 वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। इनमें महज 7 वेंटीलेटर का ही प्रयोग हुआ है, बाकी की जरूरत नहीं पड़ी है।

3. 01 प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का इलाज शुरू : जिले में कोरोना का प्राइवेट इलाज भी शुरू कर दिया गया है। चौड़ा बाजार स्थित अमृतधारा अस्पताल में 30 बैड की व्यवस्था की गई है। यहां पर केवल गंभीर हालात में ही मरीजों को दाखिल किया जाएगा।

4. 16 जगह पर आरटीपीसीआर टेस्टिंग : जिले में केसीजीएमसी व नागरिक अस्पताल सहित अलग-अलग 16 जगह आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा 12 जगह पर एंटीजेन टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।

5. इतिहास पोर्टल से इमरजिंग हॉट स्पॉट की जानकारी : इस पोर्टल के माध्यम से टीम को पता लगता है कि संक्रमण का केंद्र कौन सा संभावित है, वहां पर एक्टिविटी शुरू करा दी जाती है। टेस्टिंग कराई जा रही है।

6. 02 मोबाइल टीमें एक्टिव : जिले में जहां हॉट स्पॉट होता है वहां ये दोनों मोबाइल टीमें जाकर टेस्टिंग करती हैं। ये स्थिति के अनुसार जगह बदलती हैं।

कोरोना पर काबू पाने का एकमात्र तरीका टेस्टिंग है। ज्यादा से ज्यादा लोग टेस्टिंग कराएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। हमारी टीमें 24 घंटे कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। लोगों से सहयोग की अपील है कि महामारी के दौर में साथ दें।

डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन करनाल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.