Move to Jagran APP

आज आनी थी बरात, सूचना पर रुकवाया बाल विवाह

डाबर कॉलोनी पहलवान चौक वासी नाबालिग की बरात रविवार को आनी थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 09:18 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 09:18 AM (IST)
आज आनी थी बरात, सूचना पर रुकवाया बाल विवाह
आज आनी थी बरात, सूचना पर रुकवाया बाल विवाह

जागरण संवाददाता, पानीपत

prime article banner

डाबर कॉलोनी, पहलवान चौक वासी नाबालिग की बरात रविवार को आनी थी। बाल विवाह की सूचना पर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता मय पुलिस पहुंच गई। आयु दस्तावेज नहीं दिखाने पर विवाह की तैयारी रुकवा दी गई। लड़के के दस्तावेज भी नहीं दिखाए गए।

रजनी गुप्ता ने बताया कि लड़की के घर पहुंचे तो शादी की पूरी तैयारी थी। कॉलोनी में रहने वाला जोनी पुत्र राजवीर बरात लेकर आने वाला था। लड़की कक्षा नौ तक पढ़ी है। आयु के दस्तावेज मांगे तो स्वजनों ने आधार कार्ड दिखाया। उसमें भी आयु 17 वर्ष आठ माह निकली। टीम के पहुंचने की भनक राजवीर को मिली तो वह भी पहुंच गया। उससे भी जोनी की आयु के दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा सका। दोनों पक्ष शादी की जिद पर अडिग थे, गौना बाद में करने की बात कर रहे थे। लड़की और स्वजनों को महिला थाना बुलवाया गया।

दोनों को कानून की जानकारी दी गई। कागजों की कार्यवाही कंपलीट करने के बाद लड़की को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन भेजा गया।रजनी गुप्ता के मुताबिक सोमवार को स्कूल खुलेगा। लड़की और लड़का, दोनों के आयु प्रमाण पत्र निकलवाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.