Move to Jagran APP

आये कृष्णा मेर पहाड़ा.. कुमाऊंनी होली गीतों ने बांधा समां

कुमाऊं संस्था की ओर से एसडी पीजी कॉलेज में रविवार को होली मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध कलाकार बसंती बिष्ट ने आये कृष्णा मेर पहाड़ा खेली जाय होली पानीपत बटी भरी लाये रंग गुलालकी झोली और जब फाल्गुन रंग झमकते हों जैसे गीतों पर पंडाल में बैठे लोग झूमने को मजबूर हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:54 AM (IST)
आये कृष्णा मेर पहाड़ा.. कुमाऊंनी होली गीतों ने बांधा समां
आये कृष्णा मेर पहाड़ा.. कुमाऊंनी होली गीतों ने बांधा समां

जागरण संवाददाता, पानीपत : कुमाऊं संस्था की ओर से एसडी पीजी कॉलेज में रविवार को होली मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध कलाकार बसंती बिष्ट ने आये कृष्णा मेर पहाड़ा, खेली जाय होली, पानीपत बटी भरी लाये, रंग गुलालकी झोली और जब फाल्गुन रंग झमकते हों जैसे गीतों पर पंडाल में बैठे लोग झूमने को मजबूर हो गए।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट रहे। उन्होंने कहा कि होली भेदभाव खत्म कर, भाईचारा को बढ़ावा देने का त्योहार है। इस बहाने कुमाऊं संस्था से जुड़े परिवारों को भी मिलन का मौका मिल जाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, विधायक रोहिता रेवड़ी, महीपाल ढांडा, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, भारत भूषण और ओमप्रकाश भट्ट ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड के गायक सोनू मनराल, बसंती बिष्ट, नवीन पाठक और भुवन गोस्वामी ने अपनी लोकभाषा में होली के गीत सुनाकर, लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई गई।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, संरक्षक शिव सिंह राव, महेंद्र सिंह सुयाल,हिमाशु कठायत, चंदन सिंह, आनंद सिंह रावत, दुर्गा सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश कोहली और रणजीत सिंह मौजूद रहे।

2008 से कर रहे आयोजन

प्रधान मनोज ठाकुर और महासचिव केशर सिंह रावत ने बताया कि पानीपत में उत्तराखंड के करीब दो हजार लोग रहते हैं। वे यहां पर 2008 से होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू कराना है।

महामंत्री और नेताओं ने गुपचुप की

भाजपा नेताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ कुमाऊ संस्था के फूलों की होली कार्यक्रम में गुपचुप चर्चा की। बताया जा रहा है कि कई नेता निमंत्रण पर तो कई सूचना पर वहां पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.