कोरोना वायरस पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार
आर्य कॉलेज पानीपत की यूथ रेडक्रॉस क्लब व रेड रिबन क्लब की तरफ से राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 174 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य कॉलेज पानीपत की यूथ रेडक्रॉस क्लब व रेड रिबन क्लब की तरफ से राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 174 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को कॉलेज प्रबंधन की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं से बच्चों का बढ़ता सामान्य ज्ञान: डा. जगदीश गुप्ता
प्रतियोगिता के संयोजक प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 7-12 मई 2020 तक किया गया। थीम लॉकडाउन और कोरोना वायरस से संबंधित रखा गया। डा. गुप्ता ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है। ऑर्य कॉलेज मैनेजिग कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिगल, महासचिव सीए कमल किशोर व खजांची पीयूष आर्य ने कॉलेज के इन प्रयासों की सराहना की। समन्वयक यूथ रेडक्रॉस क्लब व रेड रिबन क्लब के डा. विजय सिंह व को-आर्डिनेटर प्रो. पंकज चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता में 174 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम :
-रहमतुल्लाह : प्रथम, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज दिल्ली
-गुलबशिष्ठ, : द्वितीय, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली
-दिगविजय सिंह : तृतीय, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, चंडीगढ़
सांत्वना पुरस्कार :
-इतिशा, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत
-मानसी सिंह, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत
प्रथम को 1100 रुपये, द्वितीय को 700 और 500 रुपये दिए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार 300-300 रुपये विद्यार्थियों के बैंक खाते में ऑनलाइन बैंकिग के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।