18 दिन पहले सजा था शादी सेहरा, आज मातम का शोर, अंबाला में छीन गईं परिवार की खुशियां
अंबाला में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग जिस आटो में सवार थे उसके चालक की भी मौत हो गई। चालक की अभी 18 दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसा अंबाला के नारायणगढ़ में हुआ था।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। 23 साल का युवक सुनील निवासी गांव कंजाला 18 दिन पहले सेहरा बांधकर अपने घर दुल्हन को लेकर आया था। लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। एक हादसे ने जहां नई नवेली दुल्हन कर संसार उजाड़ दिया, वहीं परिवार को भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनके घर का चिराग सड़क हादसे में बुझ गया है।
पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कैंटर चालक की एक लापरवाही ने इस परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जो शायद जिंदगी भर नहीं भरेगा। नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में शव लेने पहुंचे परिजनों को संभालना तक मुश्किल हो गया। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।
शुक्रवार की सुबह रोजाना की तरह सुनील अपने घर से काम के लिए चला था। नारायणगढ़ में उसने अपना ऑटो खड़ा किया और सवारियों का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक-एक कर पांच सवारियां उसके ऑटो में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बैठ गईं।
गांव बरसूमाजरा के पास ही पहुंचा था कि एक कैंटर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। एक ही पल में सुनील की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घायल सवारियों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। जैसे ही उसके परिवार को सूचना दी गई, तो वे तुरंत ही अस्पताल पहुंच गए। यहां पर देखा कि सुनील मृत हालत में पड़ा है।
इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई। एक महिला गंभीर रूप से घायल थी उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: लाल आलू की फसल ने कर दिया मालामाल, खेत में ही लग जाती बोली
ये भी पढ़ें: अटैक करने से पहले रोका जाएगा पीला रतुआ, नौ राज्यों पर वैज्ञानिकों की नजर
ये भी पढ़ें: हरियाणा के अंबाला में बड़ा हादसा, कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौत
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें