क्रूजर की टक्कर से आटो चालक की मौत
क्रूजर गाड़ी की टक्कर से आटो चालक की मौत हो गई। जबकि पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 06:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : क्रूजर गाड़ी की टक्कर से आटो चालक की मौत हो गई। जबकि पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुरेवाल कालोनी की बबीता ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पति अशोक किराये पर आटो चलाते थे। अशोक मतलौडा से आटो में सवारी लेकर पानीपत आ रहे थे। तभी डीएवी स्कूल थर्मल के पास सामने से तेज रफ्तार क्रूजर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक की मौत हो गई। आटो में बैठे राजू, पवन, नसीब, आलम और फिरोज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें