Move to Jagran APP

मुंशी ने थाने में युवक से किया कुकर्म का प्रयास, सस्पेंड

थाने में एक मुंशी ने युवक से कुकर्म का प्रयास किया। आरोपी मुंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:22 PM (IST)
मुंशी ने थाने में युवक से किया कुकर्म का प्रयास, सस्पेंड
मुंशी ने थाने में युवक से किया कुकर्म का प्रयास, सस्पेंड

जेएनएन, पानीपत। सदर थाना के मुंशी वजीर सिंह ने सफाईकर्मी युवक से कुकर्म की कोशिश की। पीड़ित ने भागकर अपने आप को बचाया। आरोपी जींद जिले के कालवा गांव का रहने वाला है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुंशी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के फारी पुरवाना गांव का 20 वर्षीय एक युवक सिंगला होटल के पीछे रहता है। वह वर्ष 2014 से सदर थाने में साफ सफाई का काम कर रहा है। वीरवार सुबह सफाई करने थाने में गया था। उस समय 38 वर्षीय मुंशी वजीर सिंह थाने में था। पुलिस के मुताबिक सफाई कर्मी वायरलैस रूम में गया तो वहां कोई नहीं था। वह सफाई करने लगा। उसी समय मुंशी वहां आ गया। अकेला देखकर सफाई कर्मी को पकड़ लिया।

आरोप है कि उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। जैसे तैसे वह अपने आप को छुड़ा कर भाग गया। घटना के समय थाने में और भी पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बाद पीड़ित ने शहर थाना में मुंशी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने कुकर्म के प्रयास का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

साप्ताहिक अवकाश पर घर जाता था आरोपी मुंशी

हवलदार वजीर सिंह पिछले काफी समय से सदर थाने में बड़े मुंशी के पद पर कार्य करता है। बताया जाता है कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी और बच्चे कालवा गांव में रहते हैं। वह साप्ताहिक अवकाश पर घर जाता था, जबकि अन्य दिन थाने में रहता था। उसने ऐसा क्यों किया कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

विभागीय जांच शुरू

जांच अधिकारी ने बताया कि कुकर्म के प्रयास का मामला दर्ज होने पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा आरोपी मुंशी को सस्पेंड कर दिया। उसकी विभागीय जांच खोल दी। डीएसपी बली सिंह विभागीय जांच करेंगे।

तफ्तीश के बाद वास्तविकता का पता चल सकेगा

पहले कोई शिकायत नहीं मिली1आइपीएस एवं सदर थाना प्रभारी चंद्रमोहन ने बताया कि सफाई कर्मी ने उनको शिकायत दी थी। सदर थाना सिटी थाने के अधीन आता है। इसलिए शिकायत शहर थाने में फॉरवर्ड कर दी। इससे पहले मुंशी की कोई शिकायत नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें: विदेश में था पति तो पत्नी किसी और को दे बैठी दिल, समझाने पर हुई फरार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.