आर्यन ने एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री, पदक से एक कदम दूर; अफगानिस्तान के खिलाड़ी को हराया
वुशु खिलाड़ी आर्यन ने एशियाई खेलों के 56 किलोग्राम सांडा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने ...और पढ़ें
-1789998330363_m.webp)
आर्यन ने क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री। फोटो जागरण
HighLights
आर्यन ने एशियाई खेलों के वुशु क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
प्री-क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के शाहजादा सफी को 2-0 से हराया।
मंगलवार को क्वार्टर फाइनल जीतकर आर्यन पदक पक्का करेंगे।
जागरण संवाददाता, पानीपत। करहंस गांव के वुशु खिलाड़ी आर्यन ने एशियाई खेलों में पुरुषों के 56 किलोग्राम सांडा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अफगानिस्तान के शाहजादा सफी को 2-0 से हराया। अब आर्यन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगे, जहां जीत के साथ उनका पदक पक्का हो जाएगा।
आर्यन ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। बेस्ट आफ थ्री प्रारूप में उन्होंने दोनों राउंड 5-0 के अंतर से जीते। उनकी तेज चाल और सटीक पंच-किक के सामने शाहजादा सफी दबाव में नजर आए। भारतीय खिलाड़ी ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और विरोधी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
कोच राजीव कुमार और रजनी देवी ने बताया कि आर्यन ने तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी जीत से चांद स्पोर्ट्स अकादमी और करहंस गांव में खुशी का माहौल है। आर्यन के पिता सुरेश कुमार ने कहा कि क्वार्टर फाइनल में जीत मिलने पर घर में मिठाई बांटकर जश्न मनाएंगे। परिवार को आर्यन से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें कल के मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी है।
