सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लेंगी आर्य गर्ल्स की छात्राएं
जागरण संवाददाता, पानीपत : विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जागृत करने के लिए केंद्रीय माध्
जागरण संवाददाता, पानीपत : विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जागृत करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों क ो देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। आर्य गर्ल्स स्कूल में इसी कड़ी में सामूहिक राष्ट्रगान का प्रसारण मंगलवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने बताया कि आजादी की 70 वीं वर्षगांठ पर सीबीएसई ने विशेष कार्यक्रम की योजना बनाई है। 23 अगस्त को सभी छात्राएं सस्वर सामूहिक राष्ट्रगान गाएंगी। 11:15 बजे अपनी क्षमता, शारीरिक बल, राष्ट्र हित व सुरक्षा के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ सिटी थाना से शुरू होकर लघु सचिवालय पर खत्म होगी। इस दौड़ को खादी ग्रामोद्योग हरियाणा के चेयरमैन संजय भाटिया हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे।
इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य स्वाधीनता का सम्मान, राष्ट्र हित में सर्वस्व त्याग व वीर शहीदों की अमर शहादत को स्मरण करना है। अर्थात हमें उन वीरों की कुर्बानी को प्रतिपल स्मरण रखना चाहिए जिनकी कुर्बानी के कारण हम स्वतंत्र हैं।