Move to Jagran APP

एक और गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग, कहा-परिवार को खत्म कर भाग जाऊंगा पेरिस

यार्न एसोसिएशन के संयुक्त सचिव से फैक्ट्री के बीच से रास्ता देने और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर परिवार सहित खत्म कर पेरिस भाग जाने की धमकी दी ।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 02:46 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 11:19 AM (IST)
एक और गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग, कहा-परिवार को खत्म कर भाग जाऊंगा पेरिस
एक और गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग, कहा-परिवार को खत्म कर भाग जाऊंगा पेरिस

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में दहशत फैलाने वाले मोस्टवांटेंड सुरेंद्र ग्योग की राह पर कुछ आरोपित चल पड़े हैं। उन्होंने यार्न फैक्ट्री मालिक से रंगदारी मांगी है। ऐसा नहीं करने पर हत्या कर पेरिस भाग जाने की धमकी दी है। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस से सुरक्षा देने और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। अगर ऐसा नहीं करते तो वह पलायन कर जाएगा। 

loksabha election banner

नांगलखेड़ी के एक युवक ने तीन हथियारबंद साथियों के साथ शनिवार सुबह न्यू गुप्ता कारपोरेशन फैक्ट्री में घुसकर मालिक यार्न एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संजय गुप्ता को धमकी दी है। धमकी में फैक्ट्री के बीच से रास्ता छोड़कर पांच लाख रुपये देने को कहा। चेतावनी दी कि नहीं तो उसे व उसके परिवार को खत्म करके पेरिस भाग जाएगा। इससे उद्यमी व उसके परिजन घबराए गए। आरोपितों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि उनके खिलाफ पुलिस ने झूठा मामला दर्ज किया है। 

सुबह 11 बजे घुसे फैक्ट्री में
घटना सुबह 11 बजे की है। उद्यमी सेक्टर-12 निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि उसकी 15 साल से फैक्ट्री है। कविता टेक्सटाइल के नाम से उसकी पत्नी की भी फर्म है। उनका धागे की डब्लिंग का काम है। साथ में ही गोदाम है। नांगलखेड़ी का आजाद सिंह मलिक तीन साथियों के साथ फैक्ट्री में आया। दो युवक फैक्ट्री के कार्यालय के बाहर खड़े हो गए। 

 criminal

कई व्यापारी भी बैठे थे 
कार्यालय में उनके साथ स्टाफ सदस्य गगनदीप, प्रदीप, रामजी और कई व्यापारी भी बैठे थे। आजाद सिंह ने कहा कि फैक्ट्री के पीछे की जमीन खरीद ली और फैक्ट्री के बीच से रास्ता छोड़ दो। ताकि जमीन जीटी रोड से जुड़ जाए। वह प्लाट काटकर जमीन बेच देगा। उन्होंने रास्ता छोडऩे से मना कर दिया। आजाद ने धमकी दी कि उन्हें व परिवार को खत्म कर देगा। आरोपित आजाद ङ्क्षसह भाई कृष्ण के साथ मिलकर उनकी फैक्ट्री पर कब्जा करना चाहता है। 

कार्रवाई की मांग
पीडि़त उद्यमी गुप्ता ने इसकी शिकायत एसपी सुमित कुमार को कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर परिवार सहित पलायन करने की भी बात कही है। एसपी ने पीडि़त को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उद्यमी गुप्ता ने बताया कि वे इस बारे में उद्यमियों के साथ एसपी से भी मिलेगा।  

दो महीने में 17 बार धमकी
उद्यमी संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि आजाद सिंह व कृष्ण मलिक नांगल खेड़ी की सरपंच के पति कर्मबीर सिंह के साथ उनके पास आए थे। आरोपित आजाद सिंह दो महीने में उन्हें 17 बार धमकी दे चुका है। आरोपित ने उसके गोदाम में बारिश का पानी छोड़ दिया। इससे उसका 15 लाख रुपये का धागा खराब हो गया। आरोपित फैक्ट्री में भी आग लगाने की धमकी देते हैं। 

 राजनीतिक दबाव में आरोपित को चौकी ले जाकर छोड़ दिया
गुप्ता ने बताया कि 15 दिन पहले आजाद सिंह रिवाल्वर लेकर दो गाडिय़ों में 10-12 साथियों के साथ फैक्ट्री में घुस गया। फैक्ट्री में गोदाम का निर्माण हो रहा था। आजाद ने काम बंद करा दिया और मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों ने उसे भी बंधक बना लिया। पुलिस ने उन्हें छुड़वाया और आजाद को सेक्टर-29 चौकी ले गई। वहां पर कई राजनीतिक लोगों ने उन्हें ही धमकाया और समझौते के लिए दबाव डाला। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपित आजाद सिंह को छोड़ दिया। सेक्टर-29 चौकी प्रभारी सतनारायण का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। आजाद सिंह के खिलाफ पहले शिकायत नहीं मिली थी।   

मामला दर्ज कर लिया गया
संजय गुप्ता की शिकायत पर नांगल खेड़ी के आजाद सिंह मलिक व कृष्ण मलिक सहित कई लोगों के खिलाफ जाना से मारने की धमकी सहित सात धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  
सतीश कुमार गौतम, डीएसपी सिटी

बदनाम करने की साजिश
संजय गुप्ता की फैक्ट्री के पास छह महीने पहले पंचायत की ओर से गली बनाई गई थी। तब वह फैक्ट्री में गया था। गुप्ता के साथ आजाद सिंह की क्या बात हुई उसे पता नहीं है। उसका इस मामले से कोई लेन-देना नहीं है। उन्हें बदनाम करने की साजिश है। 
कर्मबीर सिंह, सरपंच पति नांगल खेड़ी 

पुलिस ने झूठा मामला दर्ज किया
आरोपित कृष्ण मलिक ने कहा कि संजय गुप्ता की फैक्ट्री के साथ लगती उसकी जमीन है। गुप्ता ने उसकी 139 गज जमीन फैक्ट्री में मिला रखी है। जमीन के कागजात उसके पास है। पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उसने व उसके भाई ने गुप्ता को धमकी नहीं दी है। उसके व उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने झूठा मामला दर्ज किया है। वे इस बारे में कोर्ट जाएंगे। 

ये था सुरेंद्र ग्योंग
सुरेंद्र ग्योंग का प्रदेश में आतंक था। वह पिछले झज्जर जेल से पैरोल पर ग्योंग गांव में अपने घर आया था। उसके बाद वह फरार होकर अपराध जगत में सक्रिय हो गया। सुरेंद्र ग्योंग पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज थे। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका भाग गया था। हालांकि देश वापस आने के बाद पुलिस एनकाउंटर में वह मारा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.