भाजपा ने रैली स्थल बदला, अब अमित शाह बापौली में देंगे जीत का मंत्र
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 14 अक्टूबर को एक नहीं तीन विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। उनकी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। अब पानीपत शहर की बजाय बापौली के स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 14 अक्टूबर को एक नहीं तीन विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। उनकी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। अब पानीपत शहर की बजाय बापौली के स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने बताया कि अमित शाह 14 अक्टूबर को नारनौंद में जनसभा करने के बाद शाम 4:35 बजे पानीपत के लिए रवाना होंगे। वे 5:05 बजे समालखा हेलीपैड पर पहुंचेंगे। बापौली स्टेडियम में शाम 5:10 बजे पहुंचेंगे। यहां पानीपत ग्रामीण, इसराना और समालखा विधानसभा स्तर की जनसभा को संबोधित करेंगे। वे इसके बाद 5:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।